लाइव न्यूज़ :

विपक्ष 2014 के बाद से सत्ता के लिये नहीं बल्कि भारत के लिये संघर्ष कर रहा है : राहुल

By भाषा | Updated: March 3, 2021 00:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मार्च कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के अहंकार से लड़ने के लिये कांग्रेस को बदलना होगा और विनम्र बने रहना होगा । इसके साथ ही राहुल ने कहा कि 2014 के बाद से विपक्ष सत्ता के लिये नहीं बल्कि भारत के लिये संघर्ष कर रहा है।

भारत के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार और अब अमेरिका के कॉर्नेल विश्वविद्यालय में प्रोफेसर कौशिक बसु के साथ बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ प्रतिरोध को एक साथ लाते हुए, कांग्रेस पार्टी को लोगों के लिए खुद को खोलना और स्वयं को उनके सामने प्रस्तुत करना होगा ।

हालिया चुनावी हार के मद्देनजर कांग्रेस के लिये उनकी दृष्टि के बारे में पूछे जाने पर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘प्रतिरोधों को एकत्र करें और इसे एक साथ लाएं । सभी मोर्चों पर, विभिन्न प्रकार के लोगों का विरोध है... और कांग्रेस पार्टी को उनका सम्मान करने और उन्हें ग्रहण करने के लिये लचीला होना होगा ।’’

उन्हेांने जोर देकर कहा, ‘‘पार्टी को खुद को बदलना होगा । उसे भूमिका अदा करने के लिये स्वयं में बदलाव लाना होगा । याद करिये जब हमने कांग्रेस पार्टी की शुरूआत की थी तो यह मूल रूप से प्रतिरोधों को एक साथ ला रही थी, हमें उन दिनों में निष्क्रिय प्रतिरोध कहा जाता था, क्योंकि हमारा प्रतिरोध हिंसक नहीं था, और हम अब भी वैसे नहीं हैं, इसलिए हम कभी भी हिंसक रूप से कुछ भी नहीं करेंगे, कुछ भी आक्रामक नहीं करेंगे... लेकिन हम भारत की शक्ति को एक साथ लाएंगे।’’

राहुल ने कहा कि कांग्रेस को खुद को भारत के लोगों के लिये खुलना होगा और आगे बढ़ने के लिए इसे खुद को प्रस्तुत करना होगा ।

उन्होंने कहा, ‘‘इसे (कांग्रेस को) विनम्र बनना होगा क्योंकि इसका संघर्ष अहंकार से है... यह आसान बदलाव नहीं है बल्कि एक कठिन बदलाव है।’’

राहुल ने कहा कि देश में अभी जो कुछ हो रहा है, उससे बड़ी संख्या में लोग खुश नहीं हैं और कांग्रेस को इन सभी ताकतों को एक साथ लाना होगा ।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा वास्तव में मानना है कि न केवल कांग्रेस पार्टी बल्कि पूरा विपक्ष 2014 के बाद सत्ता के लिये संघर्ष नहीं कर रहा है, अब हम भारत के लिये लड़ रहे हैं । हम अब भारत के लिये संघर्ष कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?