लाइव न्यूज़ :

झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहा है विपक्ष : केन्द्रीय मंत्री वीके सिंह

By भाषा | Updated: July 20, 2021 19:29 IST

Open in App

हापुड़ (उत्तर प्रदेश), 20 जुलाई केन्द्रीय राज्यमंत्री वी. के. सिंह ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए मंगलवार को कहा कि जनता सरकार के कामों से खुश है और विपक्ष सिर्फ झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहा है।

पिलखुवा स्थित एक इंटर कॉलेज में आयोजित जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में सिंह ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि स्वयं को ग्राम सेवक मानकर के इस तरह से काम करें कि लोग आपको सम्मान दें और दोबारा निर्वाचित करें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज से जनता के खुश होने का दावा करते हुए केन्द्रीय मंत्री सिंह ने कहा, ‘‘विपक्ष केवल झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहा है।’’

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली भारी सफलता से तय हो गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी पार्टी भारी जीत दर्ज कर सरकार बनाएगी।

उन्होंने लोगों से कोविड-19 का टीका लगवाने की भी अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा