किसानों को गुमराह कर रहा है विपक्ष : स्वतंत्र देव सिंह

By भाषा | Updated: December 16, 2020 23:20 IST2020-12-16T23:20:39+5:302020-12-16T23:20:39+5:30

Opposition is misleading farmers: Swatantra Dev Singh | किसानों को गुमराह कर रहा है विपक्ष : स्वतंत्र देव सिंह

किसानों को गुमराह कर रहा है विपक्ष : स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ, 16 दिसम्बर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को विपक्ष पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार छह साल से किसानों के जीवन को समृद्ध, उन्नत बनाने और अन्नदाताओं को कृषि के क्षेत्र में अत्यधिक लाभ प्राप्त हो सके इस दिशा में लगातार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लम्बे समय तक सत्ता में रहते हुए भ्रष्टाचार के नए-नए कीर्तिमान बनाये जिससे देश का अन्नदाता हताश व परेशान रहा। वहीं नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भाजपा की केन्द्र सरकार पिछले छह साल से लगातार किसानों के हित में कार्य करते हुए ऐतिहासिक फैसले ले रही है।

सिंह ने सोमवार को बांदा में आयोजित किसान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सपा-बसपा सहित अन्य विपक्षी दल अपने राजनीतिक लाभ के कारण किसानों का फायदा नहीं देख पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन दलों को सिर्फ अपने परिवार की चिंता हो उन्हें देश के अन्नदाताओं का दर्द नहीं दिखेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के एजेंडे में किसान सर्वोपरी है। नया कृषि कानून, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट को लागू करने जैसे अनेक ऐतिहासिक कदम दर्शाते हैं कि भाजपा सरकार के एजेंडे में सिर्फ किसान और उनका हित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Opposition is misleading farmers: Swatantra Dev Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे