लाइव न्यूज़ :

कृषि कानूनों पर किसानों को गुमराह कर रहा है विपक्ष : आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: December 17, 2020 19:39 IST

Open in App

बरेली(उप्र),17 दिसम्बर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि विपक्षी दल केन्द्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों को ‘‘गुमराह’’कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि हताश, न‍िराश व‍िपक्ष झूठ बोल कर क‍िसानों को गुमराह कर रहा है और उनके ह‍ितों पर डाका डालने की साज‍िश कर रहा है।

आदित्यनाथ ने यहां ‘‘ किसान सम्मेलन’’ को संबोधित करते हुए कहा कि कृष‍ि कानूनों पर क‍िसानों को जानबूझकर भ्रम‍ित करने की साज‍िश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि नए कृषि कानूनों से मंड‍ियां बंद नहीं होंगी बल्कि कृषि बाजार में स्पर्धा बढ़ेगी और किसी को भी किसानों की जमीन पर कब्ज़ा करने की इजाजत नहीं होगी।’’

आदित्यनाथ ने कहा,‘‘ विपक्ष जब जा‍त‍ि, मत और मजहब के आधार पर काम करने लगे तो सरकार का फर्ज बनता है क‍ि जनता के बीच जाकर सभी को सच्‍चाई से अवगत कराया जाए और यही काम करने के लिए हम क‍िसान सम्‍मेलन में बरेली आए हैं।’’

उन्‍होंने कहा ,‘‘ केन्‍द्र और प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मार्गदर्शन में क‍िसान, गांव, गरीब, नौजवानों के साथ हर वर्ग के ह‍ित में काम कर रही है। हम माफ‍ियागिरी नहीं चलने देंगे,क‍िसान गुमराह न हों, क‍िसी के बहकावे में न आएं। सरकार उनके ह‍ित में हर वो काम करके द‍िखाएगी, ज‍िससे उन्‍हें उनका हक हास‍िल हो और आमदनी में बढ़ोतरी के साथ उनका जीवन स्‍तर सुधरे।’’

योगी ने आरोप लगाया कि राज्य में सपा-बसपा की सरकारों के वक्त चीनी म‍िलें बंद हो रही थीं।

उन्होंने कहा,‘‘हमने गन्ना क‍िसानों के एक लाख 15 हजार करोड़ रुपये के बकाए का भुगतान क‍िया है। क‍िसानों के सबसे बड़े मुख‍िया चौधरी चरण स‍िंह के अपने क्षेत्र में रमाला चीनी म‍िल व‍िस्‍तारीकरण की बाट जोह रही थी, हमने खुद वहां जाकर यह काम कराया है। हम खांडसारी उद्योग के ल‍िए प्राथम‍िकता से लाइसेंस दे रहे हैं। क‍िसानों के ह‍ित और हक की बातें उन लोगों को बुरी लग रही हैं, जो ऐसा होते नहीं देखना चाहते।’’

उन्होंने कहा,‘‘ हम मंड‍ियों को तकनीक से जोड़ रहे हैं, जबक‍ि व‍िपक्ष अफवाह फैला रहा है क‍ि मंड‍ियां बंद हो जाएंगी। नए कृषि कानून से मंड‍ियां बंद नहीं होंगी बल्कि निजी कंपनियों के आने से स्पर्धा बढ़ेगी। नए कृषि कानूनों से किसानों को फायदा होगा’’

योगी ने कहा,‘‘ हमने कैब‍िनेट की पहली ही बैठक में 86 लाख क‍िसानों का 36 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने का फैसला किया। जगह-जगह जाकर व‍िधायक और सांसदों ने क‍िसानों को कर्जमाफी का प्रमापणपत्र द‍िया। ’’

बरेली में व‍िकास की 111 योजनाओं का लोकार्पण और श‍िलान्‍यास करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा क‍ि व‍िपक्ष को अयोध्‍या में राममंद‍िर बनने में परेशानी थी।

उन्होंने कहा,‘‘अब मंद‍िर न‍िर्माण हो रहा है तो व‍िपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो