लाइव न्यूज़ :

विपक्ष कर रहा है पाखंड, आग लगाने की कर रहा है कोशिश: भाजपा

By भाषा | Updated: December 8, 2020 22:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर भाजपा ने मंगलवार को किसानों के ‘भारत बंद’ का समर्थन करने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता का मुकाबला न कर पाने के बाद वह भ्रम फैलाकर ‘‘आग लगाने’’ की कोशिश कर रहा है।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष शासित कई ऐसे राज्य हैं जहां अनुबंध कृषि (कांट्रैक्ट फार्मिंग) लागू है।

कृषि सुधार कानूनों का विरोध करने और किसान संघों के भारत बंद का समर्थन करने पर उन्होंने विपक्षी दलों की जमकर आलोचना की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘इसी का नाम पाखंड है...क्या आपको पता था कि वाम शासित केरल में कृषि उत्पाद विपणन समितियां (एपीएमसी) नहीं हैं? लेकिन वामपंथी दल आज सड़कों पर हैं और नरेन्द्र मोदी सरकार पर एपीएमसी को कमजोर करने का आरोप लगा रहे हैं।’’

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हाल ही में देशभर में हुए उपचुनावों और बिहार चुनाव में मिली हार से विपक्ष घबराया हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘आपके सामने अभी ये चुनाव हुए राज्यों में। बिहार में चुनाव हुए। मध्य प्रदेश में चुनाव हुए। मध्य प्रदेश में तो 28 सीटों पर उपचुनाव हार जाते तो हम सरकार में नहीं रहते। इसलिए जिस समय ये चुनाव हो रहे थे, उस समय ये तीनों कानून बना दिए गए थे। अगर किसान इनके खिलाफ होता तो हम मध्य प्रदेश में शानदार सफलता कैसे प्राप्त करते।’’

चौहान ने कहा, ‘‘ये विरोधी दलों की साजिश है। उन्हें लगता है कि वे मोदी जी की लोकप्रियता का मुकाबला केवल आग लगाकर, भ्रम फैलाकर, असंतोष पैदा करके कर सकते हैं, लेकिन ये कभी कामयाब नहीं होने वाले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान