लाइव न्यूज़ :

केरल में विपक्ष ने नोटिस देकर विधानसभा अध्यक्ष को हटाने की मांग की

By भाषा | Updated: January 4, 2021 19:09 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, चार जनवरी केरल में कांग्रेस नीत यूडीएफ ने सोमवार को विधानसभा सचिव को नोटिस देकर विधानसभा अध्यक्ष पी श्रीरामकृष्णन के खिलाफ विवादास्पद सोना तस्करी मामले के आरोपों के मद्देनजर उन्हें संवैधानिक पद से हटाने की मांग की।

आईयूएमएल विधायक एम उमर ने संविधान के अनुच्छेद 179 (सी) और केरल विधानसभा की कार्य प्रक्रिया के नियम 65 के तहत नोटिस दिया।

मंजेरी के विधायक ने पिछले साल जुलाई में भी इसी तरह का नोटिस दिया था, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए प्रस्ताव को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था।

नोटिस में कहा गया है कि विधानसभा अध्यक्ष के सोना तस्करी मामले के आरोपियों के साथ कथित व्यक्तिगत संबंध और उनमें से एक के प्रतिष्ठान के उद्घाटन में उनकी मौजूदगी ‘सदन की गरिमा के अनुरूप नहीं है’।

इसमें कहा गया, ‘‘केरल के लोग इस बात को जानकर हैरान हैं कि सीमा शुल्क विभाग डॉलर तस्करी मामले में विधानसभा अध्यक्ष से पूछताछ करने वाला है।’’

सोना तस्करी मामले के एक आरोपी की दुकान का उद्घाटन करने के बाद विधानसभा अध्यक्ष विपक्षी दलों के निशाने पर आ गये थे।

पिछले सप्ताह खबरें प्रकाशित हुई थीं कि सीमा शुल्क विभाग जल्द ही उन्हें डॉलर तस्करी मामले में पूछताछ के लिए नोटिस भेजेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे