लाइव न्यूज़ :

महामारी के दौरान पृथकवास में विपक्ष: नड्डा

By भाषा | Updated: June 29, 2021 14:54 IST

Open in App

गुवाहाटी, 29 जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को कहा कि असम में कोविड-19 महामारी के दौरान कुछ विपक्षी दल पृथकवास में तो कुछ आईसीयू में पहुंच गए।

नड्डा ने राज्य भाजपा कार्यकारिणी की एक बैठक को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए दावा किया कि विपक्षी दल केवल चुनावों के दौरान ''राजनीतिक पर्यटक'' के रूप में सामने आते हैं, लेकिन उसके बाद वे कहीं नहीं दिखते।

उन्होंने कहा, ''सभी (विपक्षी) दल पृथकवास में रहे जबकि इनमें से कुछ तो आईसीयू में पहुंच गए। केवल भाजपा के सदस्य ही परेशानियों से जूझ रहे लोगों के बीच गए।''

नड्डा ने पार्टी की राज्य इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष भावेश कलिता और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से राज्य में सभी पात्र लोगों का ''मिशन मोड'' पर टीकाकरण करने का आग्रह किया।

उन्होंने कलिता को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि यदि टीकाकरण को लेकर लोगों के बीच कोई झिझक है तो उसे दूर करने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरे राज्य में टीकाकरण जागरूकता अभियान चलाएंगे।

नड्डा ने ''सांप्रदायिक और भ्रष्ट ताकतों'' को हराने व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास एजेंडे पर विश्वास रखने के लिए असम के लोगों का आभार व्यक्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया