लाइव न्यूज़ :

बंगाल में विपक्ष चुनाव की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को लेकर आशांकितः राज्यपाल

By भाषा | Updated: November 22, 2020 20:45 IST

Open in App

कोलकाता, 22 नवंबर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से रविवार को विधानसभा में विपक्ष के नेता अब्दुल मन्नान ने मुलाकात की, जिसके बाद राज्यपाल ने कहा कि कांग्रेस नेता ने राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव को लेकर आशंका व्यक्त की है।

राज्यपाल ने कहा कि मुलाकात के दौरान मन्नान ने जोर दिया कि चुनाव के दौरान केंद्रीय बलों की तैनाती और नियंत्रण निष्पक्ष हाथों में होना चाहिए।

मन्नान ने दार्जीलिंग में राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की। इसके बाद, धनखड़ ने कहा, " हमने पश्चिम बंगाल के मौजूदा परिपेक्ष्य के बारे में चर्चा की। उन्होंने इस बात पर काफी चिंता व्यक्त की कि राज्य का तंत्र पूरी तरह से राजनीतिक हो गया है। "

राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने राज्य में "राजनीति के लगातार होते अपराधीकरण" और अगले साल अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव पर इसके असर के बारे में चर्चा की।

धनखड़ ने कहा, " जिस तरह से लोक सेवक राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं, यह लोकतांत्रिक प्रणाली के लिए अच्छा संकेत नहीं है।"

राज्यपाल ने कहा कि राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जरूरी है कि पर्याप्त संख्या में केंद्रीय बलों को लाया जाए और उनका नियंत्रण निष्पक्ष हाथों में हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित