लाइव न्यूज़ :

संसद सत्र में अपनी भूमिका का निर्वाह करने में विफल रहा विपक्ष: भाजपा

By भाषा | Updated: December 22, 2021 17:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कहा कि संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्ष अपनी भूमिका का निर्वाह करने में ‘‘विफल’’ रहा और यही वजह है कि चुनावों में जनता उसे लगातार नकार रही है क्योंकि विपक्ष जनता से जुड़े मुद्दों को नजरअंदाज करता आ रहा है।

संसद के शीतकालीन सत्र को दोनों सदनों में बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। सत्र के दौरान विपक्षी सदस्यों ने 12 राज्यसभा सदस्यों के निलंबन, लखीमपुर खीरी हिंसा मामले सहित अन्य मुद्दों पर हंगामा किया और सदन की कार्यवाही प्रभावित हुई।

भाजपा के राज्यसभा सदस्य व पार्टी के मीडिया विभाग के प्रभारी अनिल बलूनी ने कहा कि सत्र का मतलब यह होता है कि विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर सरकार से सवाल करे और राज्यसभा व लोकसभा में चिंता के मुद्दे उठाए लेकिन इसकी जगह उसने अपने आचरण से संसद की गरिमा को ‘‘ठेस’’ पहुंचाई है।

बलूनी ने कहा, ‘‘संसद का सत्र जनहित से जुड़े मुद्दे उठाने का होता है। लेकिन विपक्षी अपनी भूमिका का निर्वाह करने में विफल रहा। कांग्रेस और उसके सहयोगी जनता के मुद्दों को अक्सर नजरअंदाज करते हैं। इसलिए देश की जनता ने भी उन्हें नकार दिया है।’’

हंगामे व व्यवधान के चलते राज्यसभा में 50 प्रतिशत कामकाज हो सकता जबकि लोकासभा में 80 प्रतिशत कामकाज हुआ।

इस सत्र में कामकाज के दौरान उत्पन्न किए गए व्यवधान पर अप्रसन्नता जताते हुए राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा, ‘‘यह सदन अपनी क्षमता के अनुरूप काम नहीं कर सका। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि सामूहिक रूप से आप इसका अवलोकन करें कि क्या यह सत्र और बेहतर हो सकता था?’’

उन्होंने सदस्यों से कहा कि सत्र के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसका एहसास उन्हें होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी को देश हित में रचनात्मक और सकारात्मक माहौल में काम करना चाहिए। सदन में मर्यादा, अनुशासन, शालीनता बनाए रखकर चर्चा की जानी चाहिए।’’

संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर को शुरू हुआ था और यह 23 दिसंबर को समाप्त होना था। लेकिन एक दिन पहले ही उच्च सदन की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

सत्र के पहले ही दिन राज्यसभा में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के 12 सदस्यों को, मॉनसून सत्र के दौरान ‘‘अशोभनीय आचरण’’ करने के कारण, इस सत्र की शेष अवधि के लिए उच्च सदन से निलंबित कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos