लाइव न्यूज़ :

भगवान राम पर निषाद के बयान को लेकर विपक्ष ने भाजपा से की रुख स्पष्ट करने की मांग

By भाषा | Updated: November 9, 2021 17:42 IST

Open in App

लखनऊ/प्रयागराज, नौ नवम्बर उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी निषाद पार्टी के मुखिया और विधान परिषद सदस्य संजय निषाद ने दावा किया है कि भगवान राम राजा दशरथ के नहीं बल्कि श्रृंगी ऋषि निषाद के पुत्र थे। विपक्षी दलों ने इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया जतायी और भाजपा से रुख स्पष्ट करने की मांग की।

पौराणिक कथाओं के अनुसार, श्रृंगी ऋषि ने एक यज्ञ कराया था जिसके बाद अयोध्या के राजा दशरथ की तीनों पत्नियों को खीर खाने के लिए दी गई थी।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य निषाद ने गत रविवार को प्रयागराज में कहा था, ‘‘ऐसा कहा जाता है कि भगवान राम का जन्म उनकी मां को खीर खिलाने के बाद हुआ। खीर खिला देने से बच्चे का जन्म नहीं हो सकता।’’

निषाद के मुताबिक, ‘‘राजा दशरथ को जब कोई संतान नहीं हो रही थी तो उन्होंने श्रृंगी ऋषि से यज्ञ कराया था। यह यज्ञ सिर्फ कहने के लिए ही था और खीर वाली बात एक ‘सम्मानजनक कहानी’ है।’’

उन्होंने राम को दशरथ का तथाकथित पुत्र और श्रृंगी ऋषि निषाद का असली पुत्र कहा।

उत्तर प्रदेश में भाजपा के चुनाव प्रभारी और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भगवान राम पर निषाद की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर कहा, “संजय निषाद ने मुझे भी बहुत कुछ बोला है। उनकी पार्टी राजग का हिस्सा है, वह हमारे अच्छे सहयोगी हैं और हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे।”

उन्होंने, सोमवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह से इतर कहा कि आने वाले समय में भाजपा के मछुआरा प्रकोष्ठ की ओर से एक बड़ा कार्यक्रम होगा जिसमें अपना दल, निषाद पार्टी के नेता भी शामिल होंगे।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि उन्हें निषाद के इस बयान के बारे में जानकारी नहीं है।

इस बीच, विपक्ष ने निषाद के बयान पर भाजपा को घेरने की कोशिश करते हुए सवाल किया कि क्या वह भगवान राम को लेकर दिए गए इस बयान से सहमत है?

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के मुखिया एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा नेताओं से तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत से निषाद के इस बयान पर स्पष्टीकरण देने की मांग की है।

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने कहा कि निषाद अगर भाजपा से हाथ मिलाने के बाद ऐसी बात करते हैं तो भाजपा से पूछा जाना चाहिये कि उसका इस पर क्या रुख है। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के साथ आते ही निषाद राम रहीम की बात करने लगे। हमारे मुख्य मुद्दे महंगाई, बेरोजगारी, विकास आदि हैं। मुझे लगता है कि निषाद अब एमएलसी हो गये हैं, उन्हें अब गम्भीर मुद्दों पर बोलना चााहिये।’’

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ललन कुमार ने निषाद से बिना शर्त माफी की मांग करते हुए आरोप लगाया, ‘‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कभी मां सीता का अपमान करते हैं और भगवान हनुमान को दलित बताते हैं। उसी तरह निषाद भी मानसिक दिवालियापन का शिकार हो गये हैं।’’

उन्होंने भाजपा और उसके सहयोगियों पर ‘‘धार्मिक इतिहास और तथ्यों’’ को बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भगवान राम और मंदिर को लेकर राजनीति करने वाली भाजपा स्पष्ट करे कि निषाद के बयान पर उसका क्या रुख है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान