लाइव न्यूज़ :

विपक्ष ने राष्ट्रीय राजमार्गों की खराब स्थिति को लेकर गोवा सरकार की आलोचना की

By भाषा | Updated: October 19, 2021 18:38 IST

Open in App

पणजी, 19 अक्टूबर गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेताओं ने राज्य से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों की खराब स्थिति को लेकर मंगलवार को सरकार की आलोचना की और दावा किया कि ऐसी सड़कों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं।

निर्दलीय विधायक रोहन खौंटे, गोवा फॉरवार्ड पार्टी के विजय सरदेसाई और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के चर्चिल अलेमाओ ने इस मुद्दे पर आधे घंटे चर्चा की मांग की, जिससे विधानसभा अध्यक्ष राजेश पटनेकर ने इंकार कर दिया।

प्रश्नकाल के दौरान खौंटे चाहते थे कि लोक निर्माण विभाग के मंत्री दीपक पौस्कर जवाब दें कि क्या राष्ट्रीय राजमार्ग को वाहन चालने योग्य माना जा सकता है। इसपर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने जवाब दिया कि दिक्कतों के संबंध में प्राधिकरण के एक अभियंता को नियुक्त किया गया है।

खौंटे द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या सड़कों में खामियां हैं, मुख्यमंत्री ने कहा कि वह प्राधिकरण के अभियंता से जानकारी लिए बगैर इस सवाल का जवाब नहीं दे सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया