लाइव न्यूज़ :

महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर विपक्ष ने मचाया हंगामा

By भाषा | Updated: February 24, 2021 19:33 IST

Open in App

रायपुर, 24 फरवरी छत्तीसगढ़ विधानसभा में बुधवार को मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर सरकार को घेरा और जमकर हंगामा मचाया।

विधानसभा में आज भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों शिवरतन शर्मा और अजय चंद्राकर ने महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार का मामला उठाया और कहा कि राज्य में महिलाओं के साथ अनाचार, छेड़छाड़ और तस्करी जैसी संगीन घटनाएं हो रही है जो बहुत ही शर्मनाक है।

दोनों विपक्षी सदस्यों ने कहा कि राज्य की महिलाएं असहाय महसूस कर डर के साये में जी रही हैं और औसतन प्रतिदिन इस तरह की घनायें हो ही रही हैं जो बहुत ही निन्दनीय हैं और चिंतन का विषय है।

विधायकों ने कहा कि राज्य में पिछले दो माह में ही कई सामूहिक बलात्कार और छेड़छाड़ की घटनाएं हो चुकी है। भाजपा विधायकों ने इस विषय पर काम रोककर चर्चा कराए जाने की मांग की।

विपक्षी दल के विधायकों की मांग के बाद राज्य के संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि विपक्ष ने मंगलवार को राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति का मामला उठाया था। एक विषय पर लगातार चर्चा नहीं कराई जा सकती है।

मंत्री के विरोध के बाद शर्मा और चंद्राकर ने कहा कि भाजपा ने मंगलवार को राज्य में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति का मामला उठाया था। इसमें हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती और अन्य अपराध शामिल है। लेकिन आज महिलाओं के खिलाफ अपराध का मामला उठाया जा रहा है।

इस दौरान सदन में विपक्ष के नेता धरमलाल कौशिक और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी भाजपा विधायकों का साथ दिया और इस विषय पर चर्चा कराए जाने की मांग की।

भाजपा के सदस्यों ने कहा कि राज्य में महिलाओं के साथ अपराध हो रहा है और राज्य सरकार इन घटनाओं पर कार्रवाई नहीं कर रही है।

विपक्षी दल के सदस्य जब इस विषय पर चर्चा कराए जाने की मांग कर रहे थे तब अध्यक्ष देवव्रत सिंह ने विपक्ष के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया।

इसके बाद नाराज भाजपा के सदस्यों ने सदन में नारेबाजी शुरू कर दी। सदन में शोरगुल होता देख अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र