लाइव न्यूज़ :

विपक्षी कांग्रेस ने असम में एनआरसी प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग की

By भाषा | Updated: June 3, 2021 22:51 IST

Open in App

गुवाहाटी, तीन जून असम में विपक्षी कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को मांग की कि वास्तविक भारतीय नागरिकों का पता लगाने के लिए राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जाए।

यह मांग विधानसभा में विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया ने की है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नागरिकता अधिनियम 1955 के तहत बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के प्रवासियों को नागरिकता के बारे में जानकारी प्रसारित करने के लिए असम सरकार का कदम संशोधित नागरिकता कानून 2019 को "गोलमोल" तरीके से लागू करने की एक चाल है।

सैकिया ने यहां एक बयान में कहा, “ एनआरसी के लंबे समय से लंबित दावों और आपत्तियों की प्रक्रिया को नियमों के अनुसार, विदेशी अधिकरणों के माध्यम से तत्काल पूरा किया जाए।”

कांग्रेस नेता ने मांग की कि निष्पक्ष दावों और आपत्तियों की प्रक्रिया के बाद सूची में 1971 से पहले के वास्तविक नागरिकों के नाम ही बचे रहेंगे और सरकार को नागरिकता अधिनियम 1955 के प्रावधानों के अनुसार उन्हें राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी करने चाहिए।

एनआरसी की अंतिम सूची 31 अगस्त 2019 को जारी की गई थी जिसमें 19,06,657 लोगों के नाम शामिल नहीं थे। 3,30,27,661 आवेदकों में से कुल 3,11,21,004 नाम शामिल थे।

असम में मुख्यमंत्री पद की शपथ के दिन हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि उनकी सरकार चाहती है कि सीमावर्ती जिलों में 20 प्रतिशत नामों का फिर से सत्यापन हो जबकि शेष जगह 10 फीसदी नामों का पुन:सत्यापन किया जाए।

हालांकि भाजपा नीत केंद्र और राज्य सरकार ने उच्चतम न्यायालय के सामने इसकी दो बार अपील की है लेकिन शीर्ष अदालत ने यह बात मानने से इनकार कर दिया है।

सैकिया ने यह भी कहा कि कोई भी विदेशी नागरिकता अधिनियम 1955 की धारा पांच और छह के तहत भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन कर सकता है और लिहाज़ा, संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) 2019 को लागू करने की कोई जरूरत नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि हाल के विधानसभा चुनावों के परिणाम को असम के लोगों द्वारा सीएए का समर्थन करने के तौर पर नहीं लिया जा सकता है, क्योंकि "भाजपा को केवल 33.21 प्रतिशत वोट मिले हैं" और अधिकांश मतदाताओं ने भाजपा और विवादास्पद कानून को खारिज कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया