लाइव न्यूज़ :

विपक्षी कांग्रेस और एआईयूडीएफ ने हिमंत बिस्व सरमा को बधाई दी

By भाषा | Updated: May 9, 2021 17:46 IST

Open in App

गुवाहाटी, नौ मई असम में विपक्षी कांग्रेस और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) ने नामित मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा को रविवार को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में राज्य देश के सबसे विकसित राज्यों में से एक बन जाएगा।

सात दिन की अटकलों पर विराम लगाते हुए सरमा को रविवार को भाजपा विधायक दल और राजग विधायक दल का नेता सर्वसम्मति से चुन लिया गया। इसी के साथ उनका राज्य का मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया।

असम प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख रिपुन बोरा ने ट्वीट किया, ‘‘ असम का अगला मुख्यमंत्री निर्वाचित होने पर हिमंत बिस्व सरमा को बहुत बधाई। हमारी एकमात्र दृष्टि असम को भारत के सबसे विकसित राज्यों में से एक बनाने के लिए मिलकर काम करने की होगी। हार्दिक शुभकामनाएं।”

एआईयूडीएफ के प्रमुख बदरूद्दीन अजमल ने पूर्वोत्तर प्रजातांत्रिक गठबंधन (एईडीए) के संयोजक को भाजपा का विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी।

लोकसभा सदस्य ने ट्विटर पर कहा, “ मुझे उम्मीद है कि डॉ सरमा अपने अनुभव और समर्पण से नाजुक मोड़ से असम को बाहर निकालेंगे। मैं उन्हें कामयाब कार्यकाल के लिए बधाई देता हूं।”

गौरतलब है कि कांग्रेस ने चुनाव लड़ने के लिए एआईयूडीएफ और अन्य के साथ मिलकर ‘महागठबंधन’ बनाया था।

असम की 126 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ गठबंधन को 75 सीटें मिली हैं। भाजपा को 60 सीटें मिली हैं जबकि उसके गठबंधन साझेदार असम गण परिषद (एजीपी) व यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) को क्रमश: नौ और छह सीटें मिली हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू