लाइव न्यूज़ :

खीरी जाने पर अड़ा विपक्ष, पुलिस ने कहा वहां न जाएं

By भाषा | Updated: October 4, 2021 00:57 IST

Open in App

लखनऊ, तीन अक्टूबर लखीमपुर खीरी जिले में कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसानों के प्रदर्शन स्थल हुई हिंसा की घटना को लेकर भड़के विपक्षी दलों ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए घटनास्‍थल कूच का ऐलान किया है। हालांकि इस संबंध में पुलिस ने नेताओं से मौके पर नहीं जाने की अपील करते हुए उन्हें रोकने की पहल शुरू कर दी है।

कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा तथा बहुजन समाज पार्टी के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा समेत कई नेताओं के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर उनके सोमवार को खीरी जाने की जानकारी दी। इसके अलावा विभिन्न दलों के शीर्ष नेताओं के घटनास्थल पर पहुंचकर सोमवार को पीड़ित किसानों से मिलने की खबर चर्चा में है।

इसी बीच रविवार की देर रात यह खबर है कि कुछ विपक्षी दलों के शीर्ष नेता खीरी रवाना होने की तैयारी में हैं और लखनऊ आयुक्तालय पुलिस उन्हें जाने से रोक रही है और उन्हें नजरबंद कर रही है।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते लखनऊ में कई दिनों के प्रवास के बाद दिल्‍ली पहुंची प्रियंका गांधी वाद्रा रविवार की रात कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा के साथ वापस लखनऊ आयीं और वह आधी रात के बाद खीरी के लिए रवाना हो गयी हैं।

उनकी रवानगी से पहले कांग्रेस ने उन्हें नजरबंद किए जाने की आशंका जतायी थी।

इस संदर्भ में जब लखनऊ पुलिस आयुक्तालय के आयुक्त डी. के. ठाकुर से सवाल किया गया था कि क्या पुलिस ने प्रियंका गांधी और सतीश मिश्रा समेत अन्य नेताओं को नजबंद किया है तो उन्होंने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘हमने बस यही अनुरोध किया कि वहां (लखीमपुर खीरी) न जाएं।'' यह पूछा गया कि क्या लोग जाएंगे तो रोका जाएगा तो उन्होंने कहा कि '' जी''।

सोशल मीडिया के एक ग्रुप पर सतीश चंद्र मिश्रा के कार्यालय ने उनके हवाले से पोस्‍ट किया, ‘‘लखीमपुर खीरी के लिए निकलते समय हमें उत्तर प्रदेश शासन द्वारा रोक दिया गया है। जितना जोर आजमाइश कर लीजिए अवाज दबने वाली नहीं है।'' आगे उन्होंने लिखा है, ''बिना लिखित आदेश के उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा हमारे घर पर ही हमें जबरन रोका जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos