लाइव न्यूज़ :

भाजपा का विरोध करते करते कांग्रेस भारत का विरोध करने लगी है : भाजपा

By भाषा | Updated: June 26, 2021 18:02 IST

Open in App

भोपाल, 26 जून भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा का विरोध करते-करते कांग्रेस अब भारत का विरोध करने लगी है, लेकिन भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम है इसलिए वह कांग्रेस का डटकर मुकाबला करेगी और कांग्रेस के हडकंडों को घर घर जाकर लोगों को बताएगी।

मध्यप्रदेश के भाजपा प्रभारी मुरलीधर राव ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘ कांग्रेस के लोग भाजपा का विरोध करते-करते अब देश की एकता और अखंडता पर भी हमला करने लगे हैं। कांग्रेस के साथ जो विघटनकारी और कट्टरपंथी लोग जुड़े हैं, उनकी गतिविधियां अब प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों को भी प्रभावित करने लगी है। भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम है, इसलिए हम कांग्रेस का डटकर मुकाबला करेंगे और घर घर जाकर यह बताएंगे कि कांग्रेस किस तरह के अवैधानिक हथकंडों का इस्तेमाल कर रही है।’’

राव ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रति भाजपा का आक्रमक होना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि कांग्रेस ही बुराइयों की जड़ है और इन बुराइयों का संक्रमण कांग्रेस से ही अन्य क्षेत्रीय दलों में फैला है।

उन्होंने कहा कि एक समय कांग्रेस दिग्गजों व स्वतंत्रता सेनानियों की पार्टी हुआ करती थी लेकिन आज विघटनकारियों, देश विरोधियों और कट्टरपंथियों का छाता बनती जा रही है। देश के साथ-साथ मध्यप्रदेश में भी पार्टी का यही रवैया है। यहां पहले दिग्विजय सिंह यह काम करते थे, लेकिन अब उनके साथ कमलनाथ भी जुड़ गए हैं। राव ने कहा कि कांग्रेस के इस रवैये का भाजपा डटकर मुकाबला करेगी और घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस के हथकंडों की जानकारी देगी।

भाजपा नेता ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार कोरोना के खिलाफ टीकाकरण का काम काफी तेजी से कर रही है लेकिन यह सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं है और इस अभियान को सफल बनाना भाजपा की भी सामाजिक जिम्मेदारी है और हमारे कार्यकर्ता संपूर्ण टीकाकरण होने तक इस अभियान में सरकार के साथ मिलकर काम करते रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटHaryana vs Jharkhand, Final: 18 दिसंबर को झारखंड-हरियाणा में फाइनल मुकाबला, मप्र, राजस्थान, मुंबई, आंध्र, हैदराबाद और पंजाब बाहर

क्रिकेटIPL Auction 2026: सभी 10 टीमों के सोल्ड, अनसोल्ड और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें

भारतदिल्ली में 17 दिसंबर को ‘लोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड’ का भव्य समारोह

क्रिकेटIPL 2026 Auction: मुंबई के सरफराज खान को CSK ₹75 लाख की बेस प्राइस पर खरीदा, पृथ्वी शॉ अनसोल्ड रहे

क्रिकेटIPL Auction: सबसे महंगे अनकैप्‍ड प्‍लेयर Prashant Veer, 14.20 करोड़ में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने खरीदा

भारत अधिक खबरें

भारतछत्तीसगढ़ को शांति, विश्वास और उज्ज्वल भविष्य का प्रदेश बनाना राज्य सरकार का अटल संकल्प: 34 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण पर बोले सीएम साय

भारतकौन हैं ऋतुराज सिन्हा?, नितिन नबीन की जगह दी जाएगी बड़ी जिम्मेदारी

भारतहैदराबाद का रहने वाला था बोंडी बीच शूटर साजिद अकरम, उसका बेटा ऑस्ट्रेलियाई नागरिक, तेलंगाना पुलिस ने की पुष्टि

भारतभाजपा को मां के समान मानते?, बिहार प्रमुख संजय सरावगी बोले-आगे बढ़ाने की दिशा में ईमानदारी से काम करेंगे

भारतहरियाणा सरकारः 23वां जिला हांसी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा