लाइव न्यूज़ :

सत्ता में आने के लिए झूठ-भ्रम व प्रपंच को हथियार बना र‍हे अवसरवादी दल : स्‍वतंत्र देव सिंह

By भाषा | Updated: August 3, 2021 23:52 IST

Open in App

लखनऊ, तीन अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रस्तावित साइकिल यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा अब चाहे साइकिल यात्रा निकाले या पैदल यात्रा, जनता उनकी नीति, नीयत और इरादों को ठीक तरह से समझ चुकी है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने मंगलवार को जारी बयान में कहा, ''समाजवादी पार्टी अब चाहे साइकिल यात्रा निकाले या पैदल यात्रा जनता उनकी नीति, नीयत और इरादों को ठीक तरह से समझ चुकी है। तुष्टिकरण गुंडाराज, अराजकता, आतंकियों को संरक्षण, परिवारवाद, वंशवाद, भ्रष्टाचार के पोषक दलों को जनता ने अब तक हुए लोकसभा, विधानसभा, नगर निकाय और पंचायत सहित हर चुनाव में नकार कर देश एवं प्रदेश के चौतरफा विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार को अपना समर्थन एवं आशीर्वाद दिया है।''

उन्होंने कहा कि गांव, गरीब, किसान, नौजवान, शोषित, पीड़ित, दलित, वंचित को सिर्फ वोट बैंक समझकर सत्ता सुख भोगने वालों को राज्य में डबल इंजन वाली सरकार द्वारा लोक कल्याण के संकल्प के साथ किये जा रहे जनहित के कार्य रास नहीं आ रहे है, इसलिए वे जनता में झूठ व भ्रम के सहारे सत्ता वापसी के ख्वाब देख रहे है।

सिंह ने प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री के बेहतर प्रबंधन से प्रदेश में एक दिन में 22 लाख से अधिक कोविड टीकाकरण कर नया मानक स्थापित करने पर प्रसंन्नता व्यक्त की है। उन्होंने टीकाकरण अभियान में जुड़े सभी स्वास्थ्य कर्मियों एवं जनमानस को बधाई व शुभकामना दी है।

उल्लेखनीय है कि मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी, कृषि कानूनों के मुद्दे पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पांच अगस्त को राज्य की राजधानी में साइकिल यात्रा निकालेंगे। समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को ट्वीट कर बताया, ''बेलगाम महंगाई, किसानों पर काले कृषि कानूनों की मार, बेरोजगारी से बेहाल नौजवान, आरक्षण पर ''संघी प्रहार'', चरम पर अपराध और भ्रष्टाचार, आजम खान को जेल, मुद्दों पर भाजपा की 'डबल इंजन' सरकार के खिलाफ पांच अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष लखनऊ में साइकिल यात्रा निकालेंगे।'' समाजवादी पार्टी के मुताबिक यादव के निर्देश पर समाजवादी आंदोलन के नेता जनेश्वर मिश्र के जन्मदिवस पर आगामी पांच अगस्त को प्रदेश के प्रत्येक जनपद की तहसील स्तर पर ‘‘समाजवादी साइकिल यात्रा‘‘ निकाली जाएगी। यह साइकिल यात्रा 5 से 10 किलोमीटर तक चलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो