लाइव न्यूज़ :

Opinion Poll: गुजरात में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने की संभावना, लगातार सातवीं बार जीत दर्ज करेगी, जानिए कांग्रेस और आप का हाल

By भाषा | Updated: October 3, 2022 14:08 IST

Opinion Poll:भाजपा को 46.8 प्रतिशत (2017 के 49.1 फीसद से कम), कांग्रेस को 32.3 प्रतिशत (2017 के 41.4 फीसद से कम) वोट मिलेंगे जबकि आप को 17.4 फीसद वोट मिल सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा और कांग्रेस के मत प्रतिशत में कमी आएगी।आम आदमी पार्टी (आप) को उल्लेखनीय मत प्रतिशत हासिल हो सकता है।182 सदस्यीय विधानसभा में महज एक या दो सीट ही मिलेंगी।

अहमदाबादः गुजरात में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से संबंधित एक ओपिनियन पोल में अनुमान लगाया गया है कि भाजपा 135-145 के बीच सीट जीतकर लगातार सातवीं बार जीत दर्ज करेगी।

एबीपी न्यूज-सी वोटर द्वारा कराए गए चुनाव पूर्व सर्वेक्षण के अनुसार, भाजपा और कांग्रेस के मत प्रतिशत में कमी आएगी जबकि आम आदमी पार्टी (आप) को उल्लेखनीय मत प्रतिशत हासिल हो सकता है लेकिन उसे 182 सदस्यीय विधानसभा में महज एक या दो सीट ही मिलेंगी।

इस सर्वेक्षण के मुताबिक कांग्रेस को 36-44 सीट मिल सकती हैं। इस ओपिनियन पोल में जिन लोगों से राय ली गयी उनमें ज्यादातर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के दूसरे कार्यकाल में पक्ष में दिखे। एबीपी न्यूज की विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘एबीपी न्यूज -सी वोटर ओपिनियन पोल के अनुसार सत्तारूढ़ भाजपा के गुजरात में 1995 के बाद से लगातार सातवीं बार चुनाव जीतने का अनुमान है।’’

इसमें कहा गया कि भाजपा को 135-143 सीट मिलने की संभावना है जो 2017 में उसे मिली 99 सीट के मुकाबले काफी अधिक होंगी। इस ओपिनियन पोल में अनुमान व्यक्त किया गया है कि भाजपा को 46.8 प्रतिशत (2017 के 49.1 फीसद से कम), कांग्रेस को 32.3 प्रतिशत (2017 के 41.4 फीसद से कम) वोट मिलेंगे जबकि आप को 17.4 फीसद वोट मिल सकते हैं।  

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022BJPकांग्रेसनरेंद्र मोदीअरविंद केजरीवालराहुल गांधीअमित शाहजेपी नड्डाjp nadda
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह