लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी एयरस्पेस खुलने के बाद घटेगी अमेरिका जाने वाली उड़ानों की परिचालन लागत: एयर इंडिया

By भाषा | Updated: July 16, 2019 18:25 IST

Open in App

पाकिस्तान द्वारा मंगलवार सुबह सभी व्यावसायिक एयरलाइंसों लिए अपने हवाई क्षेत्र को खोले जाने के बीच एअर इंडिया ने कहा है कि अमेरिका और यूरोप जाने वाली उड़ानों की परिचालन लागत क्रमश: 20 लाख रुपये और पांच लाख रुपये घट जाएगी। बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने अपने वायु क्षेत्र को बंद कर दिया था।

विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मार्गों को फिर से निर्धारित करने के कारण एअर इंडिया को करीब 491 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ । एअर इंडिया के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि पाकिस्तान का वायु क्षेत्र खुल जाने के बाद अब विमानों का उपयोग बढ़ेगा जबकि चालक दल के सदस्यों की मांग 25 प्रतिशत घटेगी ।

प्रवक्ता ने बताया कि अमेरिका जाने वाली उड़ानों की परिचालन लागत 20 लाख रुपये घट जाएगी और यूरोप जाने वाली उड़ानों की लागत पांच लाख रूपये कम हो सकती है । आज रात से उड़ानों का परिचालन मूल कार्यक्रम के मुताबिक हो सकता है।

इसका मतलब पाकिस्तानी वायुक्षेत्र के बंद होने के पहले वाले उड़ान के कार्यक्रम से है। पाकिस्तान ने 26 फरवरी और 15 जुलाई के बीच भारतीय विमानों के लिए 11 में से केवल दो मार्गों को खोला था । ये दो मार्ग दक्षिणी पाकिस्तान से होकर गुजरते हैं।

बंद के कारण विमान कंपनी पर पड़े असर के बारे में उन्होंने बताया, ‘‘अमेरिका जाने वाली उड़ानों के लिए उड़ान समय 90 मिनट बढ़ गया था और अतिरिक्त ईंधन भी खर्च करना पड़ रहा था । अमेरिका जाने वाली उड़ानों को वियना में रूकना पड़ता था । वियना में चालक दल में बदलाव होता था और इसमें तीन घंटे लगते थे।’’ नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा में बताया था कि इन कारणों से एअर इंडिया को दो जुलाई तक 491 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ ।

टॅग्स :एयर इंडियापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए