लाइव न्यूज़ :

मुंबई-हजरत निजामुद्दीन विशेष राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन 30 दिसंबर से

By भाषा | Updated: December 23, 2020 18:38 IST

Open in App

मुंबई, 23 दिसंबर मुंबई से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच 30 दिसंबर से सप्ताह में चार दिन विशेष राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन किया जाएगा। मध्य रेलवे ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि मध्य रेलवे ने कोरोना वायरस महामारी के चलते मार्च महीने में मुंबई-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन रोक दिया था।

मध्य रेलवे के मुताबिक ट्रेन संख्या 01221 विशेष राजधानी एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से शाम चार बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।

विज्ञप्ति के मुताबिक इसी तरह वापसी में ट्रेन संख्या 01222 विशेष राजधानी एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार और रविवार को हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से शाम चार बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पहुंचेगी।

मध्य रेलवे ने बताया कि इस रेलगाड़ी का ठहराव कल्याण, नासिक रोड, जलगांव, भोपाल, झांसी और आगरा छावनी स्टेशनों पर होगा और टिकटों की बुकिंग 25 दिसंबर से शुरू होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह