लाइव न्यूज़ :

तेजस रेक वाली चार राजधानी ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है: रेलवे

By भाषा | Updated: December 16, 2021 18:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर भारतीय रेलवे ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने यात्रियों के यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नयी तेजस रेक वाली चार राजधानी ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है।

रेलवे ने एक बयान में कहा कि तेजस रेक वाली इन चार राजधानी ट्रेनों में अगरतला-आनंद विहार, मुंबई-नयी दिल्ली, मुंबई-हजरत निजामुद्दीन और राजेंद्र नगर-नयी दिल्ली शामिल हैं।

तेजस रेक वाली इन उन्नत ट्रेनों में स्वचालित प्रवेश द्वार, यात्री घोषणा एवं यात्री सूचना प्रणाली, आग एवं धुएं का पता लगाने की प्रणाली, आग बुझाने की प्रणाली, सीसीटीवी कैमरे और एलईडी लाइट जैसी नयी विशेषताएं हैं। नए रेक में शौचालय में भी सुधार हुआ है।

तेजस रेक के साथ अपग्रेड की गई पहली राजधानी ट्रेन जुलाई में दिल्ली-मुंबई रूट पर शुरू की गई थी।

बयान में उल्लेख किया गया है, ''फिलहाल, भारतीय रेलवे तेजस स्लीपर कोच के साथ चार राजधानी ट्रेनों का संचालन कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे