लाइव न्यूज़ :

पिंक लाइन पर चालक रहित ट्रेनों का परिचालन 25 नवंबर से : डीएमआरसी

By भाषा | Updated: November 23, 2021 16:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने एक और उपलब्धि हासिल करते हुए दिल्ली मेट्रो की 57 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन पर ‘चालक रहित ट्रेन परिचालन’ का फैसला किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि 25 नवंबर को इसका उद्घाटन किया जाएगा।

केंद्रीय आवासन एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इसका उद्घाटन करेंगे। डीएमआरसी ने बताया कि यह कॉन्फ्रेंस सुबह साढ़े 11 बजे में निर्धारित है।

दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर भारत की पहली चालक रहित ट्रेन के परिचालन का उद्घाटन पिछले साल 28 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार ने अपने पूर्ववर्तियों के विपरीत, बढ़ते शहरीकरण को एक अवसर के रूप में लिया और मेट्रो ट्रेन सेवाओं को वर्तमान 18 से 2025 तक 25 शहरों में विस्तारित किए जाने पर जोर दिया था।

डीएमआरसी के अधिकारियों ने तब कहा था कि मजलिस पार्क से शिव विहार तक फैली पिंक लाइन पर भी 2021 के मध्य तक चालक रहित परिचालन किया जाएगा। हालांकि, कोविड-19 वैश्विक महामारी ने दिल्ली मेट्रो के परिचालन को बुरी तरह से प्रभावित किया था।

डीएमआरसी का नेटवर्क वर्तमान में 286 स्टेशनों के साथ करीब 392 किलोमीटर तक फैला हुआ है। इसमें नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो कॉरिडोर और रेपिड मेट्रो, गुड़गांव भी शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे