लाइव न्यूज़ :

ऑपरेशन मिलाप: दिल्ली पुलिस ने एक सप्ताह में नौ बच्चों को माता-पिता से मिलवाया

By भाषा | Updated: December 14, 2021 17:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर दिल्ली पुलिस ने 'ऑपरेशन मिलाप' के तहत पिछले एक सप्ताह में विभिन्न राज्यों के नौ बच्चों को मुक्त कराकर उन्हें उनके माता-पिता से मिलवा दिया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीमों ने पिछले 10 दिनों में पहाड़गंज में 'अपना घर आश्रम', जहांगीरपुरी में 'प्रयास बाल गृह' और झंडेवालान में 'कात्यायनी बालिका आश्रम' का दौरा किया। उन्होंने लापता या अपहृत बच्चों के उपलब्ध पुलिस विवरण के साथ बच्चों के रिकॉर्ड का मिलान किया, जानकारी विकसित की और वहां रहने वाले बच्चों से बात भी की।

अधिकारी ने बताया कि ऐसी ही एक बातचीत के दौरान 13 साल का बच्चा घबराया हुआ नजर आया। उसने अपनी मां का नाम और मोबाइल फोन नंबर बताया। पुलिस ने महिला से संपर्क किया, जिसने विवरण के आधार पर अपने बेटे की पहचान की और अपने भाई के साथ बिहार के बक्सर से उत्तर पश्चिमी जिले के मानव तस्करी विरोधी इकाई (एएचटीयू) कार्यालय पहुंची।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) उषा रंगनानी ने कहा, ''बच्चों से एक एनजीओ की मदद से भी बातचीत की गई और इस दौरान कुछ लड़कों ने अपने निवास के बारे में जानकारी साझा की। इस प्रक्रिया में, अपना घर आश्रम के 11 से 17 वर्ष की आयु के छह बच्चों को मध्य प्रदेश, यूपी, दिल्ली और बिहार में उनके माता-पिता के साथ फिर से मिला दिया गया। कात्यायनी बालिका आश्रम की एक 13 वर्षीय बच्ची को दिल्ली में उसके माता-पिता से मिलवाया गया।''

पुलिस ने कहा कि प्रयास बाल गृह के दो नाबालिगों को बिहार और उत्तर प्रदेश में उनके माता-पिता से फिर से मिला दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां