'ऑपरेशन गंगा' भारत की अदम्य भावना को दर्शाता है: प्रधानमंत्री मोदी

By रुस्तम राणा | Updated: June 17, 2023 15:39 IST2023-06-17T15:39:02+5:302023-06-17T15:39:02+5:30

प्रधानमंत्री मोदी ने युद्ध ग्रस्त यूक्रेन से अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए गए ‘ऑपरेशन गंगा’ की सफलता का श्रेय वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव को दिया है।

Operation Ganga reflects India's indomitable spirit : PM | 'ऑपरेशन गंगा' भारत की अदम्य भावना को दर्शाता है: प्रधानमंत्री मोदी

'ऑपरेशन गंगा' भारत की अदम्य भावना को दर्शाता है: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए चलाए गए अभियान 'ऑपरेशन गंगा' की तारीफ की। पीएम मोदी ने हिस्ट्रीटीवी18 की एक डॉक्यूमेंट्री जो कि ऑपरेशन गंगा पर बनी है, को ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने कहा, ऑपरेशन गंगा हमारे लोगों के साथ खड़े होने के हमारे दृढ़ संकल्प को दर्शाता है, चाहे चुनौती कितनी भी कठिन क्यों न हो। यह भारत की अदम्य भावना को भी दर्शाता है। यह वृत्तचित्र इस ऑपरेशन से संबंधित पहलुओं पर बहुत जानकारीपूर्ण होगा।

वहीं हिस्ट्रीटीवी18 ने भी ट्वीट कर बताया कि 24 फरवरी 2022 को, यूक्रेन में हजारों भारतीयों ने खुद को एक सक्रिय युद्ध क्षेत्र में फंसा हुआ पाया। ठीक दो दिन बाद, भारत ने 21वीं सदी में सबसे बड़े हवाई निकासी में से एक का शुभारंभ किया। इतिहास रचने वाले मिशन में 90 विशेष उड़ानें, 18 देशों से 22,000 से अधिक भारतीयों और 147 विदेशी नागरिकों को निकाला गया। अंदर की कहानी देखें 'द इवेक्यूएशन: ऑपरेशन गंगा' में, प्रीमियर कल रात 8 बजे हिस्ट्रीटीवी18 पर होगा।

महाराष्ट्र के सिम्बायसिस विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह के उद्घाटन समारोह में मोदी ने कहा, ‘‘हम ऑपरेशन गंगा के तहत युद्ध ग्रस्त क्षेत्र में फंसे हजारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल रहे हैं।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने युद्ध ग्रस्त यूक्रेन से अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए गए ‘ऑपरेशन गंगा’ की सफलता का श्रेय वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव को दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बड़े-बड़े देशों को भी अपने लोगों को युद्ध ग्रस्त यूक्रेन से सुरक्षित निकालने में दिक्कत हो रही है लेकिन ‘‘यह भारत के बढ़ते प्रभाव का असर है कि हम हजारों छात्रों को घर लाने में सफल रहे हैं।’’ 

Web Title: Operation Ganga reflects India's indomitable spirit : PM

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे