लाइव न्यूज़ :

पुणे में दुकानों,रेस्तरां के खुलने का समय बढ़ाया गया, पूर्ण टीकाकरण वाले लोगों को ही मॉल में प्रवेश

By भाषा | Updated: August 8, 2021 19:10 IST

Open in App

पुणे(महाराष्ट्र), आठ अगस्त महाराष्ट्र के पुणे शहर में नौ अगस्त से दुकानें रात आठ बजे तक और रेस्तरां 50 फीसदी क्षमता के साथ रात 10 बजे तक खुले रह सकते हैं। यह जानकारी रविवार को राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने दी।

उन्होंने बताया कि पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ में मॉल को रात आठ बजे तक खुला रखने की अनुमति दी गई है, लेकिन इसमें उन लोगों को ही प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी जिन्होंने कोविड-19 टीके की दोनों खुराक ले ली है।

उल्लेखनीय है कि यहां रेस्तरां मालिक, व्यवसायी और मॉल कामगार संगठन मांग करते रहे हैं कि उनके प्रतिष्ठानों के खुलने का समय बढ़ाया जाए और इसके लिए उन्होंने प्रदर्शन भी किए थे।

महाराष्ट्र सरकार ने हाल में 25 जिलों में दुकानों को रात आठ बजे तक खुला रखने की अनुमति दी थी लेकिन इमसें पुणे और दस अन्य जिले में शामिल नहीं थे, जहां तीसरे स्तर की पाबंदियां जारी हैं।

कोरोना वायरस समीक्षा बैठक के बाद पवार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पुणे में 3.3 फीसदी संक्रमण दर और पिंपरी चिंचवाड़ में 3.5 फीसदी संक्रमण दर को देखते हुए हम व्यवसाय के लिए कुछ नियमों में ढील दे रहे हैं। बहरहाल दुकानदार और कर्मचारियों को मास्क पहनना और पूर्ण टीकाकरण करवाना अनिवार्य है। रेस्तरां को भी 50 फीसदी क्षमता के साथ रात दस बजे तक खुला रख सकने की अनुमति दी गई है। पुणे के ग्रामीण क्षेत्रों में तीसरे स्तर की पाबंदियां जारी रहेंगी।’’

पुणे जिला के प्रभारी मंत्री ने कहा, ‘‘मॉल कर्मचारियों को पूर्ण टीकाकरण करवाना आवश्यक है। साथ ही कर्मचारियों को हर पखवाड़े जांच करवानी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे