लाइव न्यूज़ :

हिंद-प्रशांत क्षेत्र का खुला एवं मुक्त होना पर्याप्त नहीं,भारत को भी ऐसा ही होना होगा : चिदंबरम

By भाषा | Updated: March 14, 2021 01:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मार्च क्वाड देशों के नेताओं के शिखर सम्मेलन के एक दिन बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने शनिवार को सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र का खुला एवं मुक्त रहना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि भारत को भी ऐसा ही होना होगा।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन, जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ चार देशों के समूह के नेताओं के पहले ऑनलाइन शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था।

‘क्वाड’ नेताओं ने खुले, मुक्त, समावेशी, स्वस्थ, लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के प्रति संकल्प व्यक्त किया था।

चिदंबरम ने ट्वीट किया, ‘‘यह पर्याप्त नहीं है, जैसा कि क्वाड नेताओं ने कहा, हिंद-प्रशांत क्षेत्र खुला और स्वतंत्र है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत (को भी) खुला और मुक्त होना चाहिए। दमनकारी कानून और असंतोष का दमन खुले और स्वतंत्र देश की पहचान नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं