लाइव न्यूज़ :

खुली जांच: एसीबी ने परमबीर सिंह के खिलाफ पुलिस निरीक्षक के बयान दर्ज किए

By भाषा | Updated: September 25, 2021 20:31 IST

Open in App

मुंबई, 25 सितंबर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की अपनी खुली जांच के सिलसिले में पुलिस निरीक्षक भीमराव घाडगे का बयान दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एसीबी को हाल ही में महाराष्ट्र के गृह विभाग से सिंह के खिलाफ एक खुली जांच करने की अनुमति मिली थी। सिंह के खिलाफ घाडगे की शिकायत पर आपराधिक साजिश, सबूत नष्ट करने और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

घाडगे ने अपनी शिकायत में सिंह पर भ्रष्टाचार और वरिष्ठ निरीक्षकों की पोस्टिंग के लिए पैसे लेने का आरोप लगाया था।

घाडगे का बयान एसीबी अधिकारियों ने शुक्रवार को दर्ज किया। उन्होंने कहा कि एसीबी खुली जांच के तहत अगले कुछ दिनों में और लोगों के बयान दर्ज करेगी।

पुलिस निरीक्षक अनूप डांगे की शिकायत पर एसीबी सिंह के खिलाफ एक अलग जांच कर रही है, जिन्होंने दावा किया था कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने निलंबन के दौरान एक रिश्तेदार के माध्यम से उन्हें बहाल करने के लिए दो करोड़ रुपयों की मांग की थी।

मुंबई पुलिस आयुक्त पद से इस साल मार्च में हटाए जाने के कुछ दिन बाद सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे एक पत्र में दावा किया था कि तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कथित तौर पर सचिन वाजे (अब बर्खास्त) समेत कुछ पुलिस अधिकारियों से मुंबई में रेस्तरां और बार मालिकों से हर महीने 100 करोड़ रुपये की उगाही करने को कहा था।

इस पत्र के बाद बंबई उच्च न्यायालय के आदेश पर देशमुख के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जांच शुरू की थी और मंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

देशमुख ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन