लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में शुक्रवार से शुरू होंगी ओपीडी सेवाएं

By भाषा | Updated: June 3, 2021 21:05 IST

Open in App

लखनऊ, तीन जून उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में कमी के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चार जून (शुक्रवार) से प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी (बाह्य रोगी सेवाएं) सेवाएं बहाल करने का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री ने कोरोना के अतिरिक्त अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों की भर्ती करने और उनको समय से इलाज की सुविधाएं देने के आदेश दिये हैं।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के इस आदेश के बाद कोरोना के इतर अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। सामान्य मरीज भी अस्पतालों में डॉक्टरों को दिखा सकेंगे, उचित परामर्श हासिल कर ऑपरेशन कराना उनके लिये आसान हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जिन मरीजों के ऑपरेशन तीन महीने से रूके हुये हैं उनके आपरेशन भी अब हो सकेंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि गर्भवती महिलाओं के साथ बच्चों को भी चिकित्सीय सुविधाएं मिलने से उनको राहत मिलेगी।

उन्होंने एक बयान में बताया कि मार्च माह से शुरू कोरोना महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में कोरोना कर्फ्यू लगाया गया था।

प्रवक्ता ने बताया कि कोविड-19 मरीजों को तत्काल इलाज की सुविधा देने के लिये लखनऊ में 73 अस्पतालों को कोविड अस्पताल बनाया गया था। प्रदेश के अन्य बड़े शहरों में भी बड़ी संख्या में सरकारी व निजी अस्पतालों को कोविड अस्पताल घोषित किया गया था। अब इन कोविड अस्पतालों में भी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत होगी। अन्य गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों की भर्ती और इलाज मिलना शुरू हो जाएगा।

बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को प्रोत्साहित किया जाए कि वे बीमारी के इलाज में सहायक बनी ई-संजीवनी और ‘टेलीकन्सल्टेशन’ का उपयोग करें।

प्रवक्ता ने बताया कि सरकार इसके जरिये गंभीर मरीजों को घर पर ही उपचार की सुविधाएं दे रही हैं।

इस बीच, उत्तर प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 94 फीसदी गिरावट आने के कारण 65 जिलों में कोरोना कर्फ्यू में छूट दे दी गयी हैं।

प्रवक्ता के मुताबिक पिछले 24 घंटो में झांसी जिले में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 600 से कम होने पर वहां कोरोना कर्फ्यू से छूट दे दी गयी है।

उन्होंने बताया कि इस तरह उत्तर प्रदेश 65 जिले अब कोरोना कर्फ्यू के प्रतिबंधों से मुक्त हो गए हैं।

इस छूट के तहत निषिद्ध क्षेत्रों को छोड़कर बाकी सभी स्थानों पर सप्ताह में पांच दिन दुकानें और बाजार कोरोना के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए खोले जा सकते हैं।

प्रदेश के मेरठ, लखनऊ, सहारनपुर, वाराणसी, गाजियाबाद, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर, बरेली, गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर जिलों में 600 से अधिक उपचाराधीन मरीज होने के कारण कोरोना कर्फ्यू में फिलहाल कोई छूट नहीं दी गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?