लाइव न्यूज़ :

जम्मू के जीएमसी अस्पताल में ओपीडी सेवाएं फिर शुरू

By भाषा | Updated: June 21, 2021 20:06 IST

Open in App

जम्मू, 21 जून कोविड के मामलों में गिरावट के साथ ही जम्मू कश्मीर के राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल ने अपने बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) की सेवाएं करीब दो महीने बाद फिर से शुरू कर दी हैं लेकिन फिलहाल इस सेवा के लिये पूर्व में वक्त लेना होगा। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

संक्रमण के मामलों के बढ़ने के बाद अप्रैल में जीएमसी समेत विभिन्न कोविड-समर्पित अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं स्थगित कर दी गई थीं हालांकि बीते करीब दो हफ्तों में इनमें से कुछ में यह सेवा फिर से शुरू की गई है।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने नेत्र अस्थि रोग, औषधि व शल्य चिकित्सा विभाग में पहले से समय लेने के लिये टेलीफोन नंबर साझा करते हुए कहा कि प्रत्येक विभाग में प्रतिदिन फिलहाल 25 मरीजों को देखने के लिये समय दिया जाएगा और बाद में महामारी की स्थिति को देखते हुए इसकी समीक्षा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि समय लेने के लिये समर्पित फोन नंबर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक हफ्ते में सातों दिन खुले रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया