लाइव न्यूज़ :

केंद्र संचालित तीन अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं लगातार तीसरे दिन भी प्रभावित

By भाषा | Updated: November 29, 2021 17:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 नवंबर तीन केंद्रीय अस्पतालों में मरीजों के लिए सेवाएं सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी प्रभावित हुईं, क्योंकि नीट पीजी-2021 की काउंसलिंग बार-बार स्थगित करने के विरोध में इन अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टरों ने बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में सेवाएं प्रदान नहीं की।

राममनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल), सफदरजंग और लेडी हार्डिंग अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं प्रभावित रहीं। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (एफओआरडीए) ने शनिवार को इस मामले पर ओपीडी सेवाओं को बंद करने का आह्वान किया था। एफओआरडीए के आह्वान के बाद 27 नवंबर को देशभर के कई अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर ओपीडी सेवाओं से हट गए थे।

एफओआरडीए ने 27 नवंबर को एक बयान में कहा था, ‘‘विरोध में देशभर के रेजिडेंट डॉक्टरों की भागीदारी देखी गई। इसके बाद, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और एफओआरडीए अध्यक्ष के बीच स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, निर्माण भवन, नयी दिल्ली में एक बैठक हुई। बैठक में हुई विस्तृत चर्चा को विभिन्न राज्यों के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) के प्रतिनिधियों के साथ हुई डिजिटल बैठक में सामने रखा गया... यह निर्णय किया गया है कि ओपीडी सेवाओं से दूर रहना जारी रहेगा।’’

इसने कहा, ‘‘सोमवार को एक राष्ट्र स्तरीय समीक्षा बैठक होगी। न्याय की इस लड़ाई में चिकित्सा जगत एकजुट है।’’

एफओआरडीए ने एक अन्य बयान में कहा था कि उसे स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय से एक संदेश प्राप्त हुआ है, जिसमें कहा गया है कि ‘‘आरक्षण नीति के लंबित मुद्दे की जांच पड़ताल की प्रक्रिया आगामी बुधवार (चार सप्ताह के बजाय) तक पूरी हो जाएगी और मामले को अगले हफ्ते ही उच्चतम न्यायालय में रखा जाएगा।’’

उसने कहा, ‘‘हालांकि, हम अपना विरोध जारी रखे हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां