सिर्फ आप पंजाब को विकास के पथ पर ले जा सकती हैः राघव चड्ढा

By भाषा | Updated: January 1, 2021 23:34 IST2021-01-01T23:34:56+5:302021-01-01T23:34:56+5:30

Only you can take Punjab on the path of development: Raghav Chadha | सिर्फ आप पंजाब को विकास के पथ पर ले जा सकती हैः राघव चड्ढा

सिर्फ आप पंजाब को विकास के पथ पर ले जा सकती हैः राघव चड्ढा

अमृतसर, एक जनवरी आम आदमी पार्टी (आप) नेता राधव चड्ढा ने शुक्रवार को कहा कि सिर्फ उनकी पार्टी ही पंजाब को विकास के पथ पर ले जा सकती है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि आप 2022 के विधानसभा चुनाव में "बड़ी जीत" के साथ राज्य में सरकार बनाएगी।

अमृतसर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आप के पंजाब मामलों के सह-प्रभारी ने आरोप लगाया कि राज्य को शिअद-भाजपा और कांग्रेस सरकारों ने "लूटा" है।

उन्होंने कहा, " अब पंजाब के लोगों ने मन बना लिया है कि केवल एक पार्टी ही पंजाब को प्रगति के पथ पर ले जा सकती है और इस बार वे आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनाएंगे।"

राज्य में कांग्रेस सत्ता में हैं।

आप की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कौन होंगे, इस पर चड्ढा ने कहा कि पार्टी जल्दी इस पर स्थिति साफ कर देगी। मुख्यमंत्री पंजाब के लोगों में से ही होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Only you can take Punjab on the path of development: Raghav Chadha

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे