लाइव न्यूज़ :

मथुरा में संपत्ति के लिए तीन बेटों ने ही पिता को जंजीरो से बांधा

By भाषा | Updated: July 28, 2021 00:56 IST

Open in App

मथुरा, 27 जुलाई मथुरा जिले में छह बीघा जमीन के बंटवारे की मांग कर रहे तीन बेटों द्वारा अपने 64 वर्षीय पिता को बार-बार जंजीर से बांधने का मामला सामने आया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जिला समाज कल्याण अधिकारी रमा शंकर गुप्ता ने बताया कि पीड़ित सेवल सिंह उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) के सेवानिवृत्त चालक हैं और उनके बेटे अकसर आठ से दस दिन बंधक बनाकर रखते थे ताकि वे उनकी इच्छा के अनुरूप कार्य करें।

उन्होंने बताया कि पीड़ित की पत्नी इस समय अपने मायके रह रही है, अन्यथा उसके साथ भी बेटों द्वारा अमानवीय व्यवहार किया जाता है। हालांकि, जमुना पार पुलिस थाने के अधिकारियों का कहना है कि उनके पास इस तरह की शिकायत नहीं आई है।

सिहोरा गांव के मुखिया सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बुजुर्ग सेवल सिंह को पुलिस गत दो महीने में तीन से चार बार बचा चुकी है और हाल में उन्हें शनिवार को मुक्त कराया गया था।

बुजुर्ग को शनिवार को छुड़ाने की बात की पुष्टि करते हुए निरीक्षक राम प्रकाश शर्मा ने कहा कि बेटों को झाड़ लगाई गई और पिता को मुक्त कराया गया।

उन्होंने बताया कि ‘‘तीनों बेटे अशोक, राजन और पूरण पेशे से चालक हैं और पिता पर संपत्ति का बंटवारा करने का दबाव बना रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह