लाइव न्यूज़ :

अपनी विचारधारा पर टिके रहने वाले लोग ही राजनीति में मुकाम बनाते हैं: माकन

By भाषा | Updated: December 27, 2021 19:29 IST

Open in App

जयपुर, 27 दिसंबर कांग्रेस महासचिव एवं राजस्थान प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने सोमवार को कहा कि राजनीति में वही लोग मुकाम बनाते हैं जो अपनी विचारधारा पर टिके रहते हैं। उन्होंने कहा कि लोभ लालच से सत्ता के लिए अपनी विचारधारा बदलने वाले कतई नेता नहीं हैं।

माकन यहां राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन में एक सत्र को संबोधित कर रहे थे।

माकन ने कहा, ‘‘राजनीति में वही लोग अपना मुकाम पाते हैं जो जीवन भर अपनी विचारधारा के साथ बने रहते हैं, लोभ और लालच से सत्ता के लिए अपनी विचारधारा बदलने वाले ना तो नेता हैं और ना ही इंसान की श्रेणी में रखे जाने योग्य ही हैं।’’

माकन ने कहा कि 18 वर्ष की आयु में एनएसयूआई में कार्य करने के दौरान पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के बाद वह पार्टी की विचारधारा से अटूट बंधन में बंध गए और यह रिश्ता उम्रभर के लिए बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर के दौरान कांग्रेस विचारधारा को समझने एवं आत्मसात करने का मौका मिलता है।

कांग्रेस की ओर से जारी बयान के अनुसार पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को देश के महान नायकों की विरासत का उत्तराधिकारी बताते हुए बिना किसी स्वार्थ के विचारधारा के लिए पार्टी को मजबूत करने के कार्य में जुटने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि विचारधारा के साथ रहना किसी भी सत्ता एवं पद के लालच से महत्वपूर्ण होता है।

इससे पहले शिविर में प्रथम सत्र में 'जन-जागरण अभियान- जन आंदोलन के मुख्य तत्व' विषय पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मोहन प्रकाश ने विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा की महान विरासत एवं मूल्यों पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश की आजादी के समय महान नेताओं द्वारा सौंपी गई विरासत को खंडित करने का आरोप लगाया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षण विभाग के प्रभारी सचिन राव ने आजादी के आंदोलन में एक विचारधारा के रूप में कांग्रेस की स्थापना और भारतीय दर्शन व कांग्रेस विचारधारा एवं नीतियों में साम्यता से प्रशिक्षणार्थियों को अवगत करवाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं