लाइव न्यूज़ :

जो 'भारत माता की जय' बोलता है सिर्फ वही इंडिया में रह पाएगाः केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

By आदित्य द्विवेदी | Updated: December 29, 2019 08:14 IST

नागरिकता संशोधन कानून और प्रस्तावित देशव्यापी एनआरसी के विरोध में जारी प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि जो 'भारत माता की जय' बोलने के लिए तैयार है सिर्फ वही भारत में रह पाएगा। 

Open in App
ठळक मुद्देरोजगार मुहैया कराने के मुद्दे पर प्रधान ने कहा कि एबीवीपी जैसे संगठनों को इस दिशा में काम करना पड़ेगा केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भारत में भारत माता की जय कहना ही पड़ेगा।

नागरिकता संशोधन कानून और प्रस्तावित देशव्यापी एनआरसी के विरोध में जारी प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि जो 'भारत माता की जय' बोलने के लिए तैयार है सिर्फ वही भारत में रह पाएगा। 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की 54वीं कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रधान ने कहा, 'आज देश के सामने चुनौती क्या है? एक तरफ देश में नागरिकता... गिनती किया जाएगा कि नहीं किया जाएगा? क्या उधम सिंह का बलिदान बेकार जाएगा। क्या भगत सिंह का बलिदान बेकार जाएगा? क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस का बलिदान बेकार जाएगा?'

प्रधान ने कहा, 'क्या इस देश की करोड़ों असंख्य जनता जो स्वतंत्रता संग्राम में लड़ाई किए थे... इसलिए कि आजादी के 70 साल के बाद इस देश इस विषय पर विचार करेगा कि नागरिकता के बारे में हम गिने कि ना गिने? क्या इस देश को हम धर्मशाला बनाएंगे। क्या इस देश को जो आए वो रह पाएगा। इस विषय पर चुनौतियां हमें स्वीकार करना पड़ेगा। इस विषय को स्पष्ट करना पड़ेगा। इस विचार को स्पष्ट करना पड़ेगा। भारत में भारत माता की जय कहना ही पड़ेगा। ऐसे लोग ही रह पाएंगे।'

रोजगार मुहैया कराने के मुद्दे पर प्रधान ने कहा कि एबीवीपी जैसे संगठनों को इस दिशा में काम करना पड़ेगा और बेरोजगारी का कोई समाधान लाना पड़ेगा।

टॅग्स :धर्मेंद्र प्रधानकैब प्रोटेस्टएबीवीपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतUGC विवाद के बीच बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कहा- "कोई भेदभाव नहीं होगा"

भारतबिहार में सरकार के गठन होते ही प्रदेश भाजपा में शुरू हो गई नए अध्यक्ष की तलाश, विनोद तावडे और धर्मेंद्र प्रधान को सौंपी गई जिम्मेवारी!

भारतबिहार एनडीए सीटः चिराग पासवान 30 तो जीतन राम मांझी 15 सीट पर अड़े?, कैबिनेट मंत्री को मनाने की कवायद, महागठबंधन में भी उठापटक

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग