लाइव न्यूज़ :

पंजाब में पूर्ण टीकाकरण करवा चुके या आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट वालों को ही मिलेगा प्रवेश

By भाषा | Updated: August 14, 2021 17:11 IST

Open in App

चंडीगढ़, 14 अगस्त पंजाब सरकार ने शनिवार को घोषणा की कि सोमवार से राज्य में केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश की इजाजत दी जाएगी जिनका कोविड-19 रोधी पूर्ण टीकाकरण हो चुका है या फिर जिनके पास आरटी-पीसीआर रिपोर्ट है जिसमें संक्रमण नहीं होने की पुष्टि हुई हो।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने यहां कोविड समीक्षा बैठक के बाद ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश और जम्मू से आने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

आधिकारिक वक्तव्य के मुताबिक, सिंह ने हिमाचल प्रदेश तथा देश के अन्य हिस्सों में संक्रमण दर पर चिंता जताई जिसकी वजह से संभवत: पंजाब में भी पिछले हफ्ते संक्रमण दर बढ़कर 0.2 फीसदी हो गई।

उन्होंने पहले से लागू प्रतिबंधों के अलावा नए प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए चेतावनी दी कि कैम्ब्रिज के एक अध्ययन में यह अनुमान जताया गया है कि अगले 64 दिनों में मामले दोगुने होने की आशंका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई पाबंदियां पंजाब में सड़क, रेल और हवाई मार्ग से प्रवेश करने वाले सभी लोगों पर लागू होंगी। स्कूलों में कोरोना वायरस के मामले सामने आने की खबरों पर सिंह ने कहा कि स्कूलों और कॉलेजों में वे शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कर्मी ही जा सकेंगें जिनका पूर्ण टीकाकरण हो चुका है या फिर जो हाल में कोविड से उबरे हैं। इसके अलावा ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प भी सभी बच्चों के पास उपलब्ध रहेगा।

पंजाब में नौ अगस्त से, सरकारी स्कूलों में 41 विद्यार्थी और एक कर्मचारी संक्रमित पाया गया है। उन्होंने आगे टीकाकरण के लिए शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को प्राथमिकता देने का आदेश दिया।

स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने शिक्षकों और स्कूल के अन्य कर्मचारियों को दूसरी खुराक शीघ्र देने के लिए दो खुराक के बीच के अंतर को कम करने का सुझाव दिया।

मुख्यमंत्री ने हर दिन स्कूलों से विद्यार्थियों और कर्मचारियों के कम से कम 10,000 नमूने जांच के वास्ते एकत्र करने का भी आदेश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर