लाइव न्यूज़ :

केवल शिवसेना के प्रयासों से हो सकता है राम मंदिर का निर्माण, जल्द अयोध्या जाएंगे उद्धव ठाकरे: संजय राउत

By स्वाति सिंह | Updated: October 4, 2018 11:36 IST

राम जन्मभूमि न्यास के प्रमुख का मानना था कि केवल शिवसेना के प्रयासों से ही राममंदिर का निर्माण किया जा सकता है।

Open in App

मुंबई, 4 अक्टूबर: राम मंदिर के निर्माण को लेकर गुरुवार को शिवसेना नेता संजय राउत ने बताया कि राम जन्मभूमि न्यास के प्रमुख ने उद्धव ठाकरे से मुलाकात की है।

समचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक संजय राउत ने कहा 'राम जन्मभूमि न्यास के प्रमुख ने उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। उन्होंने कहा न्यास प्रमुख का मानना था कि केवल शिवसेना के प्रयासों से ही राममंदिर का निर्माण किया जा सकता है। अब उद्धव जी जल्द ही अयोध्या जाएंगे।'

इससे पहले मंगलवार (2 अक्टूबर) को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि विपक्षी पार्टियां भी अयोध्या में राम मंदिर का खुलकर विरोध नहीं कर सकती क्योंकि वह देश की बहुसंख्यक जनसंख्या के इष्टदेव हैं ।

उन्होंने कहा था कि कुछ कार्य करने में देरी हो जाती है और कुछ कार्य तेजी से होते हैं वहीं कुछ कार्य हो ही नहीं पाते क्योंकि सरकार में अनुशासन में ही रहकर कार्य करना पड़ता है।

सरकार की अपनी सीमायें होती हैं।' संघ प्रमुख ने कहा था कि साधु और संत ऐसी सीमाओं से परे हैं और उन्हें धर्म, देश और समाज के उत्थान के लिये कार्य करना चाहिए।

टॅग्स :शिव सेनाराम मंदिरअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है