लाइव न्यूज़ :

अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस में सिर्फ राहुल गांधी की स्वीकार्यता: बघेल

By भाषा | Updated: March 26, 2021 15:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मार्च छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी को एक बार फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की पैरवी करते हुए शुक्रवार को कहा कि पार्टी में इस जिम्मेदारी के लिए सिर्फ उनकी स्वीकार्यता है।

उन्होंने एक यहां टाइम्स समूह के कार्यक्रम ‘इंडिया इकनॉमिक कॉनक्लेव’ में यह उम्मीद भी जताई कि असम, केरल और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का गठबंधन जीत दर्ज करेगा।

यह पूछे जाने पर कि क्या राहुल गांधी के अलावा कोई दूसरा व्यक्ति कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं हो सकता, जिस पर पार्टी के वरिष्ठ नेता बघेल ने कहा, ‘‘हर व्यक्ति की अपनी स्वीकार्यकता होती है। कांग्रेस में केवल राहुल गांधी की स्वीकार्यता है। उनकी स्वीकार्यता पूरे देश में हैं। मेरी स्वीकार्यता छत्तीसगढ़ से बाहर नहीं है। हो सकता है कि दूसरे वरिष्ठ नेताओं की स्वीकार्य मुझसे ज्यादा हो, लेकिन राहुल गांधी कांग्रेस के भीतर देश भर में स्वीकार्य हैं।’’

उन्होंने इस बात पर जोर दिया, ‘‘राहुल गांधी एक योद्धा हैं। चुनाव में हार जीत अपनी जगह होती है।’’

बघेल के मुताबिक, पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार के बाद राहुल गांधी ने नैतिक जिम्मेदारी ली और अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। लोग तो दूसरों पर जिम्मेदारी डाल देते हैं। सीडब्ल्यूसी और पार्टी प्रदेश इकाइयों ने उनसे आग्रह किया है कि वे फिर से अध्यक्ष बनें।

कई चुनावों में कांग्रेस की हार से जुड़े सवाल पर बघेल ने आरोप लगाया कि भाजपा विकास और अर्थव्यवस्था पर चुनाव नहीं लड़ती, बल्कि सिर्फ भावनात्मक मुद्दों को हवा देती है।

उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या लोकसभा चुनाव में भाजपा ने नोटबंदी और जीएसटी के नाम पर वोट मांगा? वह पश्चिम बंगाल और असम में लॉकडाउन के मुद्दे पर वोट क्यों नहीं मांग रही है?’’

बघेल ने कहा, ‘‘कांग्रेस की विचारधारा अपनी जगह बरकरार है। पार्टियों के लिए उतार-चढ़ाव आते रहते हैं।’’

असम विधानसभा के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने दावा किया, ‘‘असम में हम सरकार बनाने जा रहे हैं। भाजपा पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु में भी हार रही है। केरल में उसका वजूद नहीं है। हो सकता है कि पुडुचेरी में कुछ सीटें मिल जाएं।’’

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस इन राज्यों में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे