लाइव न्यूज़ :

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का केवल एक नया मामला

By भाषा | Updated: July 29, 2021 09:46 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 29 जुलाई अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का केवल एक नया मामला सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,531 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी सात लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। इनमें से दक्षिण अंडमान जिले में छह और उत्तर एवं मध्य अंडमान में एक व्यक्ति उपचाराधीन हैं। निकोबार जिले में संक्रमण का कोई उपचाराधीन मामला नहीं है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 129 है। इस दौरान छह और लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,395 हो गई।

उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक प्रशासन ने 4,37,301 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है और नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दर 1.72 प्रतिशत है।

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में अभी तक 2,88,807 लोगों को कोविड-18 रोधी टीकों की खुराक दी जा चुकी है, जिनमें से 1,96,559 लोगों को पहली खुराक और 92,248 लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है। केन्द्र शासित प्रदेश की आबादी करीब चार लाख है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?