अंडमान में कोविड-19 का महज एक नया मामला आया

By भाषा | Updated: July 1, 2021 10:28 IST2021-07-01T10:28:31+5:302021-07-01T10:28:31+5:30

Only one new case of Kovid-19 came in Andaman | अंडमान में कोविड-19 का महज एक नया मामला आया

अंडमान में कोविड-19 का महज एक नया मामला आया

पोर्ट ब्लेयर, एक जुलाई अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 का महज एक नया मामला आया और इसी के साथ ही संक्रमण के मामलों की संख्या 7,467 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि नया मामला संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान सामने आया। पिछले 24 घंटों में इस महामारी से किसी की मौत न होने से मृतकों की संख्या 128 बनी हुई है। इस अवधि के दौरान कम से कम 12 लोग संक्रमण मुक्त हुए, जिससे महामारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 7,308 हो गयी है।

केंद्र शासित प्रदेश में 31 मरीज कोविड-19 के उपचाराधीन हैं। अभी तक कुल 1,77,605 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए हैं। अंडमान और निकोबार प्रशासन ने कोविड-19 के लिए अभी तक 4,09,890 नमूनों की जांच करायी है और संक्रमण दर 1.82 प्रतिशत दर्ज की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Only one new case of Kovid-19 came in Andaman

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे