लाइव न्यूज़ :

अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट में अब से केवल रात का कर्फ्यू: रूपाणी

By भाषा | Updated: November 22, 2020 21:27 IST

Open in App

अहमदाबाद, 22 नवंबर गुजरात में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच अहमदाबाद में सोमवार सुबह 57 घंटे का कर्फ्यू समाप्त होने के मद्देनजर राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने रविवार को कहा कि अब से अहमदाबाद सहित चार शहरों में केवल रात का कर्फ्यू रहेगा।

मुख्यमंत्री ने फेसबुक पर अपने संबोधन में जनता से मास्क लगाने और बाहर निकलते वक्त सामाजिक दूरी आदि कोविड-19 प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने और अहमदाबाद, सूरत, राजकोट और वडोदरा में रात नौ बजे से सुबह छह बजे के बीच घरों में रहने की अपील की।

उन्होंने कहा कि राज्य के अन्य हिस्सों के लोगों को भी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए और बिना किसी आवश्यकता के शाम को बाहर निकलने से बचना चाहिए।

अहमदाबाद में शुक्रवार रात से 57 घंटे का कर्फ्यू लगाया गया था।

रूपाणी ने कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए अहमदाबाद के लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि सोमवार से शहर में केवल रात का कर्फ्यू लगाया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘कल (23 नवंबर) से केवल रात का कर्फ्यू लगाया जाएगा, जो तीन शहरों (सूरत, वडोदरा और राजकोट) में कल (शनिवार) रात से शुरू हुआ। कल से (इन चार शहरों में)केवल रात का कर्फ्यू होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos