लाइव न्यूज़ :

आगामी चुनाव में बस नयी ईवीएम ही इस्तेमाल की जाएंगी: चुनाव आयोग ने अदालत से कहा

By भाषा | Updated: March 30, 2021 20:41 IST

Open in App

चेन्नई, 30 मार्च चुनाव आयोग ने मंगलवार को मद्रास उच्च न्यायालय में कहा कि छह अप्रैल को तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव में तीन-चार साल पहले बनी नयी इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) ही इस्तेमाल में लायी जाएंगी।

आयोग के इस कथन के बाद अदालत ने इस विषय पर द्रमुक की याचिका का निस्तारण कर दिया।

आयोग ने मुख्य न्यायाधीश संजीव बनर्जी और न्यायमूर्ति सेंथिल कुमार राममूर्ति की प्रथम पीठ के सामने यह बात कही। यह पीठ द्रमुक के संगठन सचिव आर एस भारती की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

द्रमुक के इस अनुरोध पर कि 15 साल की उपयोगिता अवधि को पूरी कर चुकी ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल नहीं किया जाए, चुनाव आयेाग बस एम3 ईवीएम के उपयोग पर राजी हो गया जो 2017-19 के बीच बनी हैं।

द्रमुक के जैमर लगाने के दूसरे अनुरोध पर आयोग ने कहा कि उसकी जरूरत नहीं है क्योंकि जिन स्ट्रांग रूम में मतदान के बाद ईवीएम रखी जाएंगी, उनमें वाईफाई, रेडियो तंरगों एवं अन्य तरीके से गड़बड़ी नहीं की जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?