लाइव न्यूज़ :

विपक्ष के 'सिलेबस' में सिर्फ माफियावाद और परिवारवाद: मोदी

By भाषा | Updated: December 23, 2021 15:37 IST

Open in App

वाराणसी (उत्तर प्रदेश), 23 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति को सिर्फ जाति और मजहब के चश्मे से देखने वाले लोगों के ‘‘सिलेबस (पाठ्यक्रम)’’ में केवल माफियावाद और परिवारवाद ही शामिल है।

अपने संसदीय क्षेत्र में 2095 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद प्रधानमंत्री ने संबोधन में यह भी कहा कि देश में गाय और गोबरधन की बात करने को कुछ लोगों ने ‘‘गुनाह’’ बना दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘गाय कुछ लोगों के लिए गुनाह हो सकती है, हमारे लिए गाय माता है, पूजनीय है। गाय-भैंस का मजाक उड़ाने वाले लोग यह भूल जाते हैं कि देश के आठ करोड़ परिवारों की आजीविका ऐसे ही पशुधन से चलती है।’’

विभिन्न विकास परियोजनाओं व कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा वह जब काशी और उत्तर प्रदेश के विकास में ‘‘डबल इंजन’’ की ‘‘डबल शक्ति और डबल विकास’’ की बात करते हैं तो कुछ लोगों को बहुत कष्ट होता है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह वे लोग हैं, जिन्होंने उत्तर प्रदेश की राजनीति को सिर्फ और सिर्फ जाति पंथ, मत और मजहब के चश्मे से ही देखा है। इन लोगों ने कभी नहीं चाहा कि उत्तर प्रदेश का विकास हो। स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, सड़क, पानी, बिजली, गरीबों के घर, गैस कनेक्शन, शौचालय को तो वह विकास मानते ही नहीं हैं।’’

आम तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता केंद्र व राज्य में एक ही दल की सरकार के लिए ‘‘डबल इंजन’’ शब्द का प्रयोग करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सब का प्रयास की यह भाषा भी उनके सिलेबस में नहीं है। उनके सिलेबस में है माफियावाद, परिवारवाद, घरों और जमीनों पर अवैध कब्जा। पहले की सरकारों के समय उत्तर प्रदेश के लोगों को जो मिला और आज हमारी सरकार से जो मिल रहा है, उसका फर्क साफ है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार उत्तर प्रदेश में विरासत को भी आगे बढ़ा रही है और साथ ही राज्य का विकास भी कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन सिर्फ अपना स्वार्थ सोचने वाले इन लोगों को उत्तर प्रदेश का विकास पसंद नहीं आ रहा है। हालात तो यह है कि इन लोगों को पूर्वांचल के विकास से, बाबा (विश्वनाथ) के काम से, विश्वनाथ धाम के काम से भी आपत्ति होने लगी है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि सूबे को दशकों पीछे धकेलने वाले इन लोगों की आने वाले दिनों में नाराजगी अभी और बढ़ेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह पूरे उत्तर प्रदेश के लोग डबल इंजन की सरकार के साथ डटकर खड़े हैं, हमें आशीर्वाद दे रहे हैं और जैसे-जैसे आशीर्वाद बढ़ता जाता है, उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचेगा।’’

उन्होंने कहा कि ‘‘डबल इंजन’’ की सरकार उत्तर प्रदेश के विकास के लिए दिन-रात ऐसी ही मेहनत करती रहेगी और विकास के नए रिकॉर्ड बनाती रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल