लाइव न्यूज़ :

बंगाल में सिर्फ माफिया उद्योग चलने दिया गया : प्रधानमंत्री

By भाषा | Updated: March 20, 2021 14:29 IST

Open in App

खड़गपुर, 20 मार्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वोट बैंक की राजनीति के लिए तुष्टिकरण का ‘खेला’ खेल रही हैं। उन्होंने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री को बदलने का नहीं बल्कि ‘सोनार बांग्ला’ के निर्माण का संकल्प है।

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि पिछले दस वर्षों में तृणमूल सरकार ने हर वो काम किया जो रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों को रोकने वाला था।

मोदी ने कहा, ‘‘तृणमूल के वसूली गिरोहों, सिंडिकेट के कारण अनेक पुराने उद्योग बंद हो गए। यहां सिर्फ एक ही उद्योग चलने दिया गया- माफिया उद्योग।’’

उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री या तृणमूल कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा कि सुबर्ण रेखा नदी और कंसवती नदी में अवैध खनन के तार कहां से जुड़े हैं, यह हर किसी को मालूम है।

पश्चिम बंगाल में इस माह के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसमें जीत के लिए तृणमूल कांग्रेस और भाजपा अपना पूरा जोर लगा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने अपनी चुनावी रैली में राज्य की मुख्यमंत्री पर जम कर निशाना साधा और आरोप लगाया, ‘‘ममता दीदी बर्बरता का स्कूल चलाती हैं, जिसके पाठ्यक्रम में तोलाबाजी (उगाही), कट मनी, सिंडिकेट और अराजकता शामिल है।’’

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बंगाल में आज केवल एक ही रास्ता है और वह है ‘‘भाइपो’’ (भतीजे) का रास्ता और इससे गुजरे बिना कोई काम नहीं होता।

प्रधानमंत्री ने कहा कि केन्द्र ने लोगों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं लेकिन राज्य की मुख्यमंत्री केंद्र की योजनाओं को रोकने के लिए दीवार की तरह खड़ी हैं।

उन्होंने कहा कि अब बंगाल में खेला खत्म होगा और विकास शुरू होगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि ममता सरकार ने बंगाल को लूट-मार, भ्रष्टाचार और कुशासन से भरे दस साल दिए।

मोदी ने कांग्रेस, वाम दल और तृणमूल कांग्रेस पर दशकों तक राज्य का विकास नहीं होने देने का भी आरोप लगाया।

अपने भाषण में उन्होंने राज्य की जनता से भाजपा को सत्ता में लाने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा ही बंगाल की असली पार्टी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव