लाइव न्यूज़ :

अच्छी फिल्में ही व्यावसायिक रूप से सफल होती हैं: सलमान खान

By भाषा | Updated: November 30, 2021 15:52 IST

Open in App

मुंबई, 30 नवंबर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का कहना है कि अगर फिल्म की पटकथा अच्छी हो तो लोग उसे देखने सिनेमाघरों में आते हैं। खान की फिल्म “अंतिम: द फाइनल ट्रूथ” हाल में रिलीज हुई है। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में सलमान के रिश्तेदार आयुष शर्मा और लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री महिमा मकवाना ने भी काम किया है। यह मराठी फिल्म “मुलशी पैटर्न” (2018) पर आधारित है और किसानों की समस्याओं को दिखाया गया है।

खान ने पीटीआई-भाषा को दिए एक साक्षात्कार में कहा, “केवल एक चीज, पटकथा ही लोगों को सिनेमाघरों तक लाती है। यह पूरी तरह से प्रोमो, ट्रेलर पर निर्भर करता है और एक बार लोग पसंद करने लगते हैं तो वे सिनेमाघर में जाकर फिल्म देखते हैं। इसके बाद एक दूसरे से बातचीत के जरिये फिल्म का प्रचार होता है।”

उन्होंने कहा, “फिल्म कितनी भी बड़ी हो इससे फर्क नहीं पड़ता, अगर वह अच्छी नहीं है तो अच्छा व्यवसाय नहीं करेगी। पटकथा के कारण छोटी फिल्में भी अच्छा करती हैं। इस तरह व्यावसायिक रूप से फिल्में सफल होती हैं।”

अभिनेता ने कहा कि निर्देशक महेश मांजरेकर की फिल्म “अंतिम” को मिली प्रतिक्रिया से वह खुश हैं। इस फिल्म में खान ने पुलिस और शर्मा ने गैंगस्टर की भूमिका निभाई है। खान ने कहा, “यह हम सबके लिए खुशी का क्षण है कि लोग फिल्म को देखने सिनेमाघर में गए और आयुष के काम को सराहा गया और मेरे, महिमा, महेश और अन्य के काम की प्रशंसा की गई।”

उन्होंने कहा कि हमारे लिए सब अच्छा रहा। अब हम फिल्म के प्रोमोशन के लिए सभी शहरों में जाएंगे और उन्हें बताएंगे कि मेरी फिल्म में भूमिका 15 मिनट के लिए नहीं बल्कि इससे ज्यादा समय की है।

खान ने कहा कि फिल्म “अंतिम” के रिलीज होने के साथ ही यह भ्रम दूर हो गया कि वह फिल्म में केवल 10 मिनट के लिए ही दिखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है