लाइव न्यूज़ :

पंजाब में केवल पांच दिन का टीके का भंडार बचा है: अमरिंदर सिंह

By भाषा | Updated: April 10, 2021 15:41 IST

Open in App

चंडीगढ़,10 अप्रैल पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कहा कि पंजाब में केवल पांच दिन का कोविड-19 रोधी टीके का भंडार बचा है और उन्होंने केन्द्र सरकार से टीके की आपूर्ति का कार्यक्रम साझा करने की अपील की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में प्रतिदिन 85,000 से 90,000 लोगों को टीके लग रहे हैं और इस दर से पंजाब का मौजूदा 5.7 लाख टीकों का भंडार पांच दिन में समाप्त हो जाएगा।

उन्होंने केन्द्र से टीकों की नयी खेप प्राप्त होने की उम्मीद जताते हुए कहा कि अगर पंजाब एक दिन में दो लाख टीके लगाने के अपने लक्ष्य को हासिल करता है तो उसके पास टीकों की जो खुराक है वह तीन दिन में समाप्त हो जाएगी।

यहां जारी एक सरकारी बयान में सिंह ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिख कर अगली तिमाही के लिए पुख्ता आपूर्ति कार्यक्रम साझा करने को कहा है।

कांग्रेस शासित राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के हालात पर विचार विमर्श के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से आयोजित बैठक में सिंह में कहा था कि टीकाकरण की धीमी शुरुआत के बावजूद, पंजाब में 16 लाख से अधिक लोगों को टीका लगा है, औसतन यह संख्या प्रतिदिन 85,000 से 90,000 के बीच है।

इस बैठक में पार्टी नेता राहुल गांधी और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

सिंह ने कहा कि पंजाब में अभी भी अधिक संख्या में लोग टीका लगवाने इस लिए नहीं आ रहे हैं क्योंकि उनमें कृषि कानूनों के मुद्दे को लेकर केन्द्र सरकार के प्रति ‘‘बेहद आक्रोश’’ है।

उन्होंने कहा ‘‘यह आक्रोश टीकाकरण अभियान को प्रभावित कर रहा है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार कोविड-19 और टीकाकरण के प्रति हिचक को ले कर लोगों की भ्रांतियों को दूर करने के लिए अभियान चला रही है।

सिंह ने सोनिया गांधी को बताया कि कोरोना संक्रमितों की दैनिक संख्या के आधार पर देश में 18वें पायदान वाले पंजाब में संक्रमण की दर आठ प्रतिशत के करीब है। और करीब दो माह से प्रति दिन तीन हजार नए मामले सामने आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रतिदिन सामने आ रहे संक्रमण के मामले थोड़े स्थिर हैं और ‘‘ यह दर्शाता है कि पिछले तीन सप्ताह से उठाए गए कदम सही दिशा में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह