लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में खींचतान, मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा, सिद्दरमैया ने कहा-केवल तीन पद खाली

By भाषा | Updated: May 28, 2019 17:30 IST

सिद्दरमैया ने कहा, ‘‘कोई फेरबदल नहीं होगा, यह एक तरह का विस्तार है। तीन पद खाली हैं। उन्हें भरने की योजना है।’’ इन रिपोर्टों पर कि कुछ मंत्रियों को बागियों के लिए इस्तीफा देने के लिए कहा जा रहा है, इस पर उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इसकी जानकारी नहीं हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव में हार के बाद कर्नाटक मंत्रिमंडल की शुक्रवार को हुई बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की गई। गठबंधन की सहमति के अनुसार, 34 मंत्रियों में से कांग्रेस और जद(एस) के क्रमश: 22 और 12 मंत्री हैं।

गठबंधन सरकार बचाने के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी द्वारा अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल किए जाने की रिपोर्टों के बीच जनता दल(एस)-कांग्रेस समन्वय समिति के प्रमुख सिद्दरमैया ने मंगलवार को कहा कि यह महज तीन खाली पदों को भरने के लिए विस्तार होगा।

सिद्दरमैया ने कहा, ‘‘कोई फेरबदल नहीं होगा, यह एक तरह का विस्तार है। तीन पद खाली हैं। उन्हें भरने की योजना है।’’ इन रिपोर्टों पर कि कुछ मंत्रियों को बागियों के लिए इस्तीफा देने के लिए कहा जा रहा है, इस पर उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इसकी जानकारी नहीं हैं।’’

खबरों के अनुसार, कुछ मंत्रियों से बागी विधायकों का मार्ग प्रशस्त करने के लिए इस्तीफा देने के लिए कहा जा रहा है ताकि सरकार को सुरक्षित रखा जा सकें। लोकसभा चुनाव में हार के बाद कर्नाटक मंत्रिमंडल की शुक्रवार को हुई बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की गई।

कांग्रेस विधायक दल की बुधवार को होने वाली बैठक और एआईसीसी महासचिव के सी वेणुगोपाल की मंगलवार शाम को कांग्रेस मंत्रियों की बैठक में भी यह मुद्दा उठ सकता है। गठबंधन की सहमति के अनुसार, 34 मंत्रियों में से कांग्रेस और जद(एस) के क्रमश: 22 और 12 मंत्री हैं। अभी तीन पद खाली हैं जिनमें से दो जद(एस) और एक कांग्रेस के हिस्से में है।

कांग्रेस के भीतर बढ़ते असंतोष के बीच गठबंधन नेताओं को डर है कि लोकसभा चुनाव के नतीजों से उत्साहित भाजपा कुछ विधायकों को खरीद सकती है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में राज्य की 28 में से 25 सीटों पर जीत दर्ज की है।

बागी कांग्रेस विधायक रमेश जरकीहोली के रविवार को भाजपा प्रदेश प्रमुख बी एस येद्दयुरप्पा की मौजूदगी में यहां वरिष्ठ भाजपा नेता एस एम कृष्णा के आवास पर जाने से ये अटकलें और प्रबल हो गई है। गठबंधन सहयोगी कांग्रेस और जद(एस) लोकसभा चुनावों में एक-एक सीट जीत पायी हैं । अपनी सरकार को बचाने की कोशिश में तुरंत हरकत में आते हुए कुमारस्वामी व्यक्तिगत रूप से बागी कांग्रेस विधायकों को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं। 

टॅग्स :कर्नाटकएचडी कुमारस्वामीकांग्रेसजनता दल (सेकुलर)सिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया