लाइव न्यूज़ :

‘ताज ट्रेपेजियम जोन’ में केवल पर्यावरण अनुकूल छोटे, सूक्ष्म उद्योगों की ही अनुमति: एनजीटी

By भाषा | Updated: February 5, 2021 16:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच फरवरी राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने कहा है कि ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) में केवल पर्यावरण अनुकूल, गैर प्रदूषणकारी छोटे, लघु और सूक्ष्म स्तरीय उद्योगों की ही अनुमति दी जा सकती है।

एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल के नेतृत्व वाली पीठ ने एक खनन कंपनी को खनिज संपदा के दोहन के लिए दी गयी मंजूरी को रद्द करते हुए यह टिप्पणी की।

अधिकरण ने कहा कि यह परियोजना ‘रेड’ श्रेणी की परियोजना है जिसके तहत टीटीजेड के 10 किलोमीटर के दायरे में खनन के लिए विस्फोट का काम भी होना है। टीटीजेड के तहत इसकी अनुमति नहीं है इसलिए मंजूरी को निरस्त किया जाता है।

पीठ ने कहा, ‘‘चूंकि पर्यावरण और वन मंत्रालय और परियोजना प्रस्तावक की ओर से कोई प्रतिनिधि नहीं आया है, इसलिए हम मंत्रालय को मामले में दो महीने के भीतर उपयुक्त आदेश जारी करने का निर्देश देते हैं। निर्णय होने तक परियोजना में खनन का काम नहीं होगा।’’

पीठ पर्यावरण और वन मंत्रालय द्वारा ‘खंडा गिट्टी एंड बिल्डर्स’ को भरतपुर के घाटा, बोकोली, महालपुर, कच्ची, बरोली, दहिना, रानपुर, जतरोली, लखनपुर, राजपुर, रानपुरा गांवों में खनन की दी गयी मंजूरी के खिलाफ राजस्थान निवासी हरिभान और अन्य की याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

याचिका में कहा गया था कि परियोजना से विश्व धरोहर स्थल ताजमहल पर असर पड़ेगा।

‘टीटीजेड’ उत्तरप्रदेश में आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, हाथरस और एटा तथा राजस्थान के भरतपुर जिले के करीब 10,400 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?