लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 ड्यूटी पर तैनात किय गए डॉक्टरों को ही मिल सकता है बीमा योजना का लाभ: केन्द्र

By भाषा | Updated: January 8, 2021 22:09 IST

Open in App

मुंबई, आठ जनवरी केन्द्र सरकार ने शुक्रवार को बंबई उच्च न्यायालय को बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 50 लाख रुपये के बीमा कवर में केवल उन्हें निजी डॉक्टरों को शामिल किया गया है, जिन्हें सरकारी अस्पतालों ने कोविड-19 ड्यूटी पर तैनात किया है।

केन्द्र सरकार की ओर से पेश अधिवक्ता संदेश पाटिल ने न्यायमूर्ति एस जे कथावला और आर आई चागला की पीठ को बताया कि इस योजना में सभी निजी डॉक्टरों को शामिल नहीं किया गया है।

पीठ नवी मुंबई की निवासी किरन सुरगड़े की याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण के चलते जान गंवाने वाले अपने डॉक्टर पति के लिये 50 लाख रुपये के बीमा कवर की मांग की थी।

याचिका के अनुसार याचिकाकर्ता के पति आयुर्वेद डॉक्टर भास्कर सुरगड़े को नवी मुंबई नगर निगम (एनएमएमसी) आयुक्त की ओर से अपनी डिस्पेंसरी खोले रखने के लिये कहा गया था। साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई थी कि अगर वह नोटिस का पालन नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

याचिका में कहा गया है कि सरगुड़े ने अपना क्लीनिक खोले रखा और कोविड-19 रोगियों समेत मरीजों का इलाज किया। संक्रमण की चपेट में आने के चलते 10 जून 2020 को उनकी भी मौत हो गई।

याचिकाकर्ता ने सरकारी योजना के तहत न्यू इंडिया एश्योरेंस से 50 लाख रुपये के मुआवजे का आवेदन किया, लेकिन उसे इस आधार पर खारिज कर दिया गया कि उनके पति किसी भी अस्पताल या सरकारी स्वास्थ्य सेवा केंद्र में सेवा नहीं दे रहा थे और इसलिए वह इस योजना का लाभ पाने के हकदार नहीं हैं।

पाटिल ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ऐसे डॉक्टरों के प्रति सहानुभूति रखती है, लेकिन इस योजना का लाभ केवल सरकारी अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टरों या उन्हीं निजी डॉक्टरों को ही मिलता है, जिन्हें अधिकारियों द्वारा तैनात किया गया हो।

अदालत ने कहा कि इस योजना का लाभ किस-किस को मिले यह बहस का विषय है।

न्यायालय ने सरकार को इस मामले में हलफनामा दाखिल करने के लिये कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस