लाइव न्यूज़ :

15 से 18 साल के किशोरों के लिए केवल कोवैक्सीन का विकल्प :सरकार

By भाषा | Updated: December 27, 2021 21:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी नये दिशानिर्देशों के अनुसार तीन जनवरी से 15 से 18 साल के आयु वर्ग के किशोरों के लिए शुरू होने वाले टीकाकरण के लिए केवल कोवैक्सीन कोविड-19 रोधी टीके का विकल्प होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को इस संबंध में नये दिशानिर्देश जारी किये।

तीन जनवरी से प्रभाव में आने वाले दिशानिर्देशों के अनुसार स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम मोर्चे के कर्मियों और हृदय रोग जैसी कुछ गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 60 साल से अधिक उम्र के ऐसे नागरिकों को टीके की तीसरी खुराक देने का क्रम दूसरी खुराक लगाये जाने की तारीख से नौ महीने या 39 सप्ताह पूरे होने पर आधारित होगा। को-विन प्लेटफॉर्म पर मौजूदा खाते में पंजीकरण करके ही तीसरी या अतिरिक्त खुराक लगवाई जा सकेगी।

केंद्र सरकार 28 दिसंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंस से राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ बैठक करेगी जिसमें बच्चों के टीकाकरण कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए और स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम मोर्चे के कर्मियों और हृदय रोग जैसी कुछ गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीके की तीसरी खुराक लगाने के लिए रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

दिशानिर्देशों के अनुसार, ‘‘15 साल या इससे अधिक आयु के लोग को-विन पर पंजीकरण करा सकेंगे। दूसरे शब्दों में कहें तो जिनका जन्म वर्ष 2007 या इससे पहले का है, वे पात्र होंगे।’’

इनमें कहा गया है कि लाभार्थी एक मौजूदा को-विन खाते के माध्यम से ऑनलाइन स्व-पंजीकरण करा सकते हैं और मोबाइल फोन नंबर से नया खाता बना सकते हैं। यह सुविधा केवल सभी पात्र नागरिकों के लिए उपलब्ध होगी।

दिशानिर्देश के अनुसार, ‘‘ऐसे लाभार्थियों के लिए टीकाकरण के लिए विकल्प केवल कोवैक्सीन का होगा क्योंकि 15 से 17 साल के आयु वर्ग के लिए आपात उपयोग के लिए सूचीबद्ध टीका केवल यही है।’’

कुछ बीमारियों से ग्रस्त 60 साल या इससे अधिक आयु के जिन लोगों ने कोविड रोधी टीके की दोनों खुराक लगवा रखी हैं, उन्हें डॉक्टर की सलाह पर 10 जनवरी से तीसरी अतिरिक्त लगाई जा सकेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन