लाइव न्यूज़ :

केवल पूरी तरह टीकाककरण करा चुके पुस्तक प्रेमी ही कोलकाता पुस्तक मेले में जा पायेंगे

By भाषा | Updated: November 12, 2021 19:03 IST

Open in App

कोलकाता, 12 नवंबर अगले साल 31 जनवरी से दो सप्ताह के लिए लगने वाले 45 वें अंतरराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले में केवल पूरी तरह टीकाकरण करा चुके पुस्तक प्रेमियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह बात कही।

आगंतुकों की लिहाज से दुनिया में यह सबसे बड़ा आयोजन है। पिछली बार कोविड-19 महामारी के फैलने से पहले 2020 के प्रारंभ में यह मेला लगा था। अगले साल भी यह साल्ट लेक के सेंट्रल पार्क में आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के आयोजक पब्लिसर्श एंड बुकसेलर्स गिल्ड के महासचिव त्रिदिब चटर्जी ने कहा, ‘‘ कोविड-19 की स्थिति में सुधार के मद्देनजर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मंजूरी के बाद हम सभी सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए 31 जनवरी से पूर्ण अवधि के लिए देश में इस सबसे बड़े पुस्तक मेले का आयोजन करेंगे। ’’

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कोविड-19 रोधी टीकों की दोनों खुराक ले ली है और जो मास्क लगाकर आयेंगे , केवल उन्हें ही अंदर आने दिया जाएगा।

चटर्जी ने कहा, ‘‘ हम मुफ्त ई-पास लाने की योजना बना रहे हैं। लोग निर्धारित लिंक पर क्लिक करके डिजिटल तरीक से मेले में भाग ले सकते हैं। ’’

उन्होंने कहा कि ‘बंगबंधु’ शेख मुजीबुर रहमान की जन्मशती और बांग्लादेश मुक्तिसंग्राम की स्वर्णजयंती इस साल पुस्तक मेले में मनायी जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ उद्घाटन के लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को न्योता देने की हमारी योजना है लेकिन अभी यह तय नहीं है कि वह इसके लिए समय निकाल पायेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता